Homeमध्य प्रदेश7 साल की बच्ची का किडनैप करके किया दुष्कर्म, बच्ची की हालत...

7 साल की बच्ची का किडनैप करके किया दुष्कर्म, बच्ची की हालत नाजुक, आरोपी फरार

Date:

खंडवा: मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद भी मासूमों से दुष्कर्म की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। घटना खंडवा जिले के नर्मदा नगर थाना क्षेत्र की है जहां आदिवासी बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपी घटना के बाद से फरार है। बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए हैं।

पुलिस के मुताबिक डाबर गांव में बीती रात एक 7 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर लिया गया था। सुबह दूर जंगल मे बच्ची गम्भीर हालत में मिली। पुलिस ने उसको पुनासा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।

बच्ची के बयान के आधार पर गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। आरोपी घटना के बाद अब फरार है। उसकी तलाश के लिए पुलिस की 5 टीम बनाई गई है।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related