Homeदेशनागपुर घूमने के बहाने वेश्यावृत्ति में धकेलने की थी साजिश ! ऐसे...

नागपुर घूमने के बहाने वेश्यावृत्ति में धकेलने की थी साजिश ! ऐसे नरक में जाने से बचीं 8 युवतियां

Date:

बैतूल: पुलिस ने एक सनसीनखेज मामले का पर्दाफाश करते हुए, 8 ऐसी युवतियों को बचाने में सफलता हासिल की है, जिनकी जिंदगी नरक होने वाली थी। दरअसल बैतूल के पड़ोसी जिले छिंदवाड़ा की 8 युवतियां को बालाजीपुरम घुमाने के बहाने देह व्यापार करने के लिए नागपुर ले जाया जा रहा था। बैतूल पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली, तो एसपी के निर्देश पर तत्काल टीम बनाई गई और कार्रवाई करते हुए छिंदवाड़ा से मुलताई मार्ग पर एक वाहन से सभी युवतियो को बरामद कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने इस रैकेट में लिप्त दो युवक और एक महिला को भी हिरासत में लिया। सभी आरोपी भी छिंदवाड़ा के ही बताए जा रहे हैं। जिन्होंने लड़कियों के विश्वास का गलत फायदा उठाया।

इस मामले में पुलिस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इससे जुड़ी जानकारी साझा की। पुलिस के मुताबिक, छिंदवाड़ा की युवतियों को नागपुर ले जाए जाने की सूचना मुखबिर से मिली थी। इसके के आधार पर दुनावा टोल बैरियर पर चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान एक संदिग्ध बोलेरो की घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। इस बीच आरोपी भागने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन पुलिस की सक्रियता से इन्हें दबोच लिया गया। बुलेरो से 8 युवतियां भी बरामद की गई, जिन्होने पूछने पर बताया कि उन्हें बालाजीपुरम घुमाने का बोलकर नागपुर ले जाया जा रहा था। इसके बदले 5-5 हजार रूपये देने की बात भी की जा रही थी।

रिमांड पर लिए जाएंगे आरोपी
इस दौरान पुलिस ने जिन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनके नाम प्रियंका वर्मा, नीलेश और धारा सिंह हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। सभी पर धारा 366, 506, 342, 34 देहव्यापार अधिनियम का मामला दर्ज किया गया है।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related