Homeमध्य प्रदेशजनाजे में शामिल हुए 200 लोग, सोशल डिस्टेंसिंग पालन न करने पर...

जनाजे में शामिल हुए 200 लोग, सोशल डिस्टेंसिंग पालन न करने पर बेटों पर मामला दर्ज

Date:

शहर काजी अब्दुल हमीद कादरी की रविवार को मौत हो गई थी. जिसके बाद उनके जनाजे में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया. इसपर माधौगंज थाना पुलिस ने नियमों का उल्लंघन होने के मामले में शहरकाजी के दोनों बेटों पर एफआईआर दर्ज की है.

ग्वालियर: शहर काजी के बेटों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. शहर काजी अब्दुल हमीद कादरी की रविवार को मौत हो गई थी. जिसके बाद उनके जनाजे में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया. इसपर माधौगंज थाना पुलिस ने नियमों का उल्लंघन होने के मामले में शहरकाजी के दोनों बेटों पर एफआईआर दर्ज की है.

टीआई माधौगंज पंकज यादव ने बताया कि शहरकाजी के जनाजे को माधौगंज स्थित निवास से महाराज बाड़ा होते हुए नेहरू पेट्रोल पंप के सामने स्थित कब्रिस्तान ले जाया गया. उनके जनाजे में करीब 200 से अधिक लोग शामिल थे. जबतकि कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए इस वक्त अंतिम यात्रा में सिर्फ 20 लोग ही शामिल होने की अनुमति है

बताया जा रहा है कि तहसीलदार आरएन खरे की शिकायत पर शहर काजी के बेटे अब्दुल अजीज कादरी, अब्दुल समद कादरी सहित अन्य लोगों पर मामला दर्ज किया गया है.

एसडीएम और तहसीलदार पर भी गिरी गाज
बता दें कि इस मामले में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने एसडीएम व तहसीलदार को भी लापरवाही दिखाने पर आड़े हाथों लिया है. कलेक्टर ने दोनों के नाम एक नोटिस जारी करवाया है. जिसमें कोरोना संक्रमण के चलते सोशल डिस्टेंस का पालन न होने व धारा-144 का उल्लंघन होने का आरोप है.

नोटिस में कब्रिस्तान में भीड़ पर नियंत्रण नहीं किए जाने को लेकर दोनों अधिकारियों को फटकार लगाई गई है. साथ ही उन्हें कलेक्टर के सामने उपस्थित होकर अपना उत्तर देने को कहा गया है

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related