Homeमध्य प्रदेशमप्र के भोपाल में कोरोना से 20 दिन की मासूम की मौत,...

मप्र के भोपाल में कोरोना से 20 दिन की मासूम की मौत, 531 नये मामले

20-day-old innocent died of corona in Bhopal, MP, 531 new cases

Date:

भोपाल । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना के नये मामलों में लगातार कमी देखने को मिल रही है। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना 531 नये मामले सामने आए हैं, जबकि एक मरीज की इस महामारी से मौत भी हुई है।

मरने वाली 20 दिन की बच्ची है, जिसका अस्पताल में कोरोना का इलाज चल रहा था।

भोपाल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डा. प्रभाकर तिवारी के अनुसार, बुधवार देर रात जारी बुलेटिन के अनुसार, राजधानी में बीते 24 घंटों में 5577 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिनमें 531 लोगों के सेम्पल पाजिटिव पाए गए।

यहां संक्रमण की दर 10 फीसदी के नीचे रही। वहीं, भोपाल में कोरोना से 20 दिन की बच्ची की मौत हुई है। उसे हार्ट की दिक्कत थी और कोरोना होने पर 29 जनवरी को आईसीयू में भर्ती किया गया था। अब यहां मृतकों की संख्या 1029 हो गई है।

भोपाल में सक्रिय मरीजों की संख्या 6,082 है। इनमें से मात्र 108 मरीज अस्पतालों में भर्ती है, शेष 5,974 मरीज होम आइसोलेशन में रहते हुए अपना इलाज करवा रहे हैं।

भोपाल में अब तक 1 लाख 68 हजार 080 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 1 लाख 60 हजार 969 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच चुके हैं।

भोपाल में कोरोना के मामले तो लगातार कम हो रहे हैं, लेकिन यहां पिछले 10 दिन में 15 मरीजों मौत हुई है। इस संबंध में हमीदिया अस्पताल के छाती एवं श्वास रोग विशेषज्ञ डॉ. लोकेंद्र दवे का कहना है कि अभी जिन मरीजों की मौत हो रही है, वह लंबे समय से अस्पताल में भर्ती थे।

धीरे-धीरे उनकी बीमारी गंभीर होती गई और अब उन्हें बचा पाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जिन मरीजों की मौत हो रही है, वे कोरोना के साथ-साथ कैंसर, हृदय और किडनी रोग जैसी गंभीर बीमारियों से भी ग्रसित थे।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related