Homeमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश में CORONAVIRUS के 13590 नए मामलों के साथ 74 लोगों...

मध्य प्रदेश में CORONAVIRUS के 13590 नए मामलों के साथ 74 लोगों की मौत – MP NEWS

Date:

भोपाल, 23 अप्रैल (खबर सत्ता): मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज को कोरोना वायरस संक्रमण (Corona Virus) के 13590 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही मध्य प्रदेश में इस वायरस से अब तक कुल संक्रमितों संख्या बढ़कर 4,72,785 तक पहुंच गयी।

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों में इस कोरोना वायरस से पूरे प्रदेश में 74 और व्यक्तियों की मौत हुई है, मध्य प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 4,937 हो गयी है।

यह जानकारी मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी है।

स्वास्थ्य विभाग अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के 1782 नये मामले मध्य प्रदेश के इंदौर में आये, जबकि प्रदेश की राजधानी भोपाल में 1753, इसके साथ ही ग्वालियर में 1196 एवं जबलपुर में 806 नये मामले आये।

अधिकारी ने जानकारी देते हुए यह भी बताया कि मध्य प्रदेश में कुल 4,72,785 संक्रमितों में से अब तक 3,80,208 मरीज पूर्णत स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 87,640 मरीजों का इलाज प्रदेश के अलग अलग अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को 10833 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Web Title : 13590 new cases of coronavirus in Madhya Pradesh, 74 people killed – mp news

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related