Homeजॉब्सIndian Navy Civilian Recruitment 2023: भारतीय नौसेना में बंपर भर्ती, 10वीं पास...

Indian Navy Civilian Recruitment 2023: भारतीय नौसेना में बंपर भर्ती, 10वीं पास के लिए अच्छी सैलरी वाली नौकरी

Date:

Indian Navy Civilian Recruitment 2023: भारतीय नौसेना सिविलियन भर्ती 2023: क्या आप 10वीं पास हैं और अच्छे वेतन वाली सरकारी नौकरी की तलाश में हैं? तो ये आपके लिए जरूरी खबर है. 

भारतीय नौसेना सिविलियन भर्ती 2023 की घोषणा कर दी गई है। इस भर्ती के तहत 910 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इसके लिए भर्ती अधिसूचना की घोषणा कर दी गई है और पद के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन की अंतिम तिथि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। 

भारतीय नौसेना सिविलियन भर्ती 2023 के तहत ये नियुक्तियां चार्जमैन, ट्रेड्समैन मेट और ड्राफ्ट्समैन के पदों पर की जाएंगी। भारतीय नौसेना सिविलियन भर्ती 2023 के तहत ऑनलाइन आवेदन 18 दिसंबर 2023 से शुरू हो गया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 31 दिसंबर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

भर्ती विवरण

भारतीय नौसेना सिविलियन भर्ती 2023 में चार्जमैन के 42 पद, सीनियर ड्राफ्ट्समैन के 258 पद और ट्रेड्समैन मेट के 610 पद भरे जाएंगे।

आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों से 295 रुपये आवेदन शुल्क लिया जाएगा। वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, महिला और पूर्व सैनिकों से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा. उम्मीदवारों से ऑनलाइन माध्यम से आवेदन आमंत्रित किये गये हैं. 

आयु सीमा

चार्जमैन और ट्रेड्समैन मेट के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच है। जबकि सीनियर ड्राफ्ट्समैन के लिए आयु सीमा 18 साल की जगह 27 साल रखी गई है. उम्मीदवारों की आयु की गणना 31 दिसंबर 2023 को आधार मानकर की जाएगी। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट भी दी जाएगी। 

शैक्षणिक योग्यता

चार्जमैन के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीएससी और इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए। सीनियर ड्राफ्ट्समैन के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए और संबंधित ट्रेड में आईटीआई या डिप्लोमा होना चाहिए। विस्तृत विवरण आधिकारिक वेबसाइट पर दिया गया है। ध्यान दें कि उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के बाद किया जाएगा। 

भारतीय नौसेना में चार्जमैन और सीनियर ड्राफ्ट्समैन के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लिक करें। व्यक्तिगत विवरण दर्ज करें और सबमिट करें। अब फॉर्म भरें और संबंधित दस्तावेज अपलोड करें। इसके बाद शुल्क का भुगतान करें और फाइनल सबमिट पर क्लिक करें। इसके बाद भविष्य में उपयोग के लिए फॉर्म का एक प्रिंट अपने पास रख लें।

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related