Homeदेशनागपुर के पेंच नहर में जैन परिवार के 4 सदस्यों की डूबने...

नागपुर के पेंच नहर में जैन परिवार के 4 सदस्यों की डूबने से मौत

Date:

नागपुर: नागपुर जिले के पारशिवनी ताहसील के पेंच दाहिनी नहर में 4 लोगों की डूबने से मौत हो गई.इस घटना में मृतकों में मनसर निवासी कमलेश शांतीलाल जैन, उनकी पत्नी अंजली कमलेश जैन, प्रियंका जैन व आशीष जैन का समावेश है. गुंडरी पांडे परिसर में आज शाम साढे पांच के आसपास यह दुर्घटना हुई.मृतक मनसर स्थित बोंदरे ले आऊट निवासी जैन परिवार के सदस्य थे. ये दो बाइक पर घूमने गए हुए थे. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कमलेश जैन की बाइक नहर में फिसल कर गिर गई थी. इससे कमलेश पत्नी अंजली समेत गिर गए. इन्हें बचाने के लिए आशीष जैन व प्रियंका जैन ने बचाने का प्रयास शुरू किया लेकिन वे भी संतुलन खो बैठे और नहर में जा गिरे. इस दुर्घटना में परिवार की केवल पायल नाम की बालिका सुरक्षित होने की जानकारी प्राप्त हुई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related