HomeदेशWhite Fungus: आंत में हुआ छेद, यह भारत में दुनिया का पहला...

White Fungus: आंत में हुआ छेद, यह भारत में दुनिया का पहला मामला

Date:

नई दिल्ली: कोरोना वायरस संक्रमण (Corona Vaccine Infection) के बीच व्हाइट फंगस (White Fungus) की वजह से छोटी आंत और बड़ी आंत में छेद का मामला सामने आया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल (Sir Ganga Ram Hospital) में इस तरह का पहला केस मिला है जो की पूरा दुनिया का पहला केस है।

49 साल की महिला के आंत में हुआ छेद

49 वर्षीय महिला को पेट में दर्द और उल्टी की समस्या होने पर उन्हें 13 तारीख को सर गंगा राम अस्पताल (Sir Ganga Ram Hospital) में भर्ती कराया गया था। हालाँकि महिला कैंसर से भी पीड़ित थी , जब अस्पताल में महिला का सीटी स्कैन (CT SCAN) किया गया, तो आंतों में छेद होने का पता चला।

चार घंटे तक चली सर्जरी के बाद छेद को बंद किया गया

सर गंगा राम अस्पताल (Sir Ganga Ram Hospital) के मेटऑफ सिवर, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एंड पैन्क्रिपाटिकोबितरी साइंसेज डिपार्टमेंट के डॉ अमित अरोड़ा ने बताया, ‘चार घंटे चली सर्जरी के बाद महिला की फूड पाइप, छोटी आंत और बड़ी आंत में हुए छेदों को बंद किया गया जिससे द्रव्य लीक होना बंद हुआ  

व्हाइट फंगस से आंत में छेद होने का पहला मामला

डॉ अरोड़ा ने बताया स्टेरॉयइड के इस्तेमाल के बाद ब्लैक फंगस के द्वारा आंत में छेद होने के कुछ मामले हाल ही में सामने आए है, लेकिन व्हाइट फंगस द्वारा कोविड-19 इन्फेक्शन के बाद खाने की नली, छोटी आंत एवं बड़ी आंत में छेद करने का मामला यह दुनिया में पहला है।

पूरे देश में ब्लैक फंगस के मामले 12 हजार के करीब

भारत में कोरोना वायरस महामारी के साथ ब्लैक फंगस (Black fungus) के मामले भी लगातार और तेजी से बढ़ रहे हैं और अब तक देशभर में मामलों की संख्या 11717 हो गई है। इसमें सबसे ज्यादा 2859 मामले मामले गुजरात में सामने आए हैं।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related