Homeदेशइस बार Tokyo Olympics में MP से प्रशिक्षित सर्वाधिक खिलाड़ी करेंगे भारत...

इस बार Tokyo Olympics में MP से प्रशिक्षित सर्वाधिक खिलाड़ी करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

Date:

भोपाल। प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया द्वारा खेलों के विकास में ली जा रही विशेष रूचि और उनके अथक प्रयासों के चलते खेलों के क्षेत्र में मध्य प्रदेश देश में रोल माडल बनकर उभर रहा है। प्रदेश के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर देश और मध्य प्रदेश को गौरवान्वित कर रहे हैं। इस बार टोक्यो ओलम्पिक में मध्य प्रदेश के सर्वाधिक खिलाड़ी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी महेन्द्र व्यास ने शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि ओलम्पिक में भागीदारी करने वाले मध्य प्रदेश से प्रशिक्षित खिलाड़ियों में ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर (शूटिंग), प्राची यादव (पैरा कयाकिंग केनोइंग), विवेक सागर प्रसाद और नीलाकांता शर्मा (पुरूष हाकी), सुशीला चानू, मोनिका, वन्दना कटारिया (महिला हाकी) शामिल हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश से प्रशिक्षित रिजर्व खिलाड़ी के रूप में चिंकी यादव एवं सुनिधि चौहान (शूटिंग), रीना खोखर एवं ई. रजनी (महिला हाकी) का भी चयन किया गया है।

उन्होंने बताया कि पैरा शूटिंग खिलाड़ी रूबिना फ्रांसिस भी ओलम्पिक में भागीदारी की प्रबल दावेदार हैं। हाल ही में पेरू में आयोजित विश्व पैरा शूटिंग चैम्पियनशिप में रूबिना फ्रांसिस ने रिकार्ड प्रदर्शन कर भारत को स्वर्ण पदक के साथ ओलम्पिक कोटा भी दिलाया है। मध्य प्रदेश में प्रशिक्षित अकादमी के पूर्व खिलाड़ी विभिन्न संस्थानों में कार्यरत हैं और देश का मान बढ़ा रहे हैं।

ओलम्पिक में भागीदारी करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को खेल मंत्री ने बधाई और शुभकामनाएं दी
प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शन के अधिकतम अवसर दिलाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार कृत संकल्पित है। उन्होंने ओलम्पिक में प्रदेश के सर्वाधिक खिलाड़ियों के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को तराशने वाले सभी प्रशिक्षकों को भी बधाई दी है।

खेल संचालक पवन जैन ने बताया कि वर्ष 2006 में प्रारंभ महिला हाकी अकादमी के माध्यम से खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण एवं खेल सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं। जिसका परिणाम है कि अकादमी से अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ी तैयार हुई जिनमें से अधिकांश खिलाड़ी पिछले रिओ ओलम्पिक की भारतीय महिला हाकी टीम में शामिल थी। इसी प्रकार वर्ष 2007-08 में भोपाल में पुरूष हाकी अकादमी की स्थापना की गई। इस अकादमी के माध्यम से भी कई अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार हुए। इनमें से नीलाकांता शर्मा और विवेक सागर प्रसाद का ओलम्पिक की भारतीय पुरूष हाकी टीम में चयन होना मध्य प्रदेश के लिए गौरव की बात है।

पुरुष हाकी अकादमी भोपाल के मुख्य प्रशिक्षक अर्जुन एवं द्रोणाचार्य अवार्डी राजिन्दर सिंह ने नीलाकांता और विवेक सागर के भारतीय टीम में चयन होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों प्रतिभावान खिलाड़ी हैं, जिनके प्रदर्शन में दिनों-दिन निखार आया है। उन्होंने भारतीय पुरूष हाकी टीम को मेडल की दावेदार बताते हुए कहा कि ओलम्पिक में हमारी टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी और पदक जीतकर देश का नाम रौशन करेगी।

महिला हाकी अकादमी ग्वालियर के मुख्य प्रशिक्षक एवं लाईफ टाइम एचिव्हमेंट अवार्डी परमजीत सिंह बरार ने कहा कि महिला हाकी अकादमी ग्वालियर ने देश को अनेक स्टार खिलाड़ी दिए हैं। भारतीय महिला हाकी टीम भी ओलम्पिक में पदक की प्रबल दावेदार है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

विवेक सागर प्रसाद की उपलब्धियां
होशंगाबाद जिले की इटारसी तहसील के ग्राम शिवनगर चांदौन में मध्यम वर्गीय परिवार में जन्में शिक्षक रोहित प्रसाद के बेटे विवेक सागर ने वर्ष 2018 में फोर नेशंस टूर्नामेंट, कामनवेल्थ गेम्स, चैम्पियन ट्राफी, यूथ ओलम्पिक, न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज, एशियन गेम्स तथा वर्ष 2019 में अजलान शाह हाकी टूर्नामेंट, आस्टेªलिया टेस्ट सीरीज और फाइनल सीरीज भुवनेश्वर जैसी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। विवेक सागर को यूथ ओलम्पिक में बेस्ट स्कोरर और फाइनल सीरीज भुवनेश्वर में बेस्ट जूनियर प्लेयर अवार्ड से भी नवाजा गया। एशियाड 2018 में भारत को कांस्य पदक दिलाने वाली भारतीय टीम में शामिल मिडफिल्डर हाकी खिलाड़ी विवेक 62 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं, जिन्हे वर्ष 2018 में मध्य प्रदेश शासन द्वारा एकलव्य अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related