Homeदेशशेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 2000 अंक के करीब टूटा, निफ्टी...

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 2000 अंक के करीब टूटा, निफ्टी 14,550 के नीचे आया

Date:

नई दिल्ली। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार जोरदार गिरावट के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 917.24 अंक की गिरावट के साथ 50122.07 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 267.80 अंक टूटकर 14829.60 के स्तर पर खुला। दिन के कारोबार के दौरान 12:37 बजे सेंसेक्स 1760.01 अंक टूटकर 49,279.30 के स्तर पर और निफ्टी 501.05 गिरकर 14,596.30 पर कारोबार कर रहे थे।

बाजार में गिरावट की वजह

वैश्विक बाजारों की गिरावट के बीच कई बड़ी कंपनियों के शेयरों के भाव नीचे आने से आज सेंसेक्स 1700 अंक से अधिक टूट गया। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार बने हुए हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार को 188.08 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्की दोपहर के कारोबार में ठीक-ठाक गिरावट में था। इस बीच, वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65.70 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

गुरुवार को शेयर बाजार उछाल के साथ बंद हुआ। दिन भर के उतार चढ़ाव के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 257.62 अंक की बढ़त के साथ 51,039.31 के स्तर पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 115.35 अंक की तेजी के साथ 15,097.35 के स्तर पर बंद हुआ।

आज शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयरों में सभी कंपनियों के शेयर लाल निशान पर थे। टॉप के गिरावट वाले शेयरों में ओएनजीसी, एसबीआई, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व और पावर ग्रिड शामिल हैं। सेक्टोरियल इंडेक्स में आज सभी सेक्टर्स की शुरुआत गिरावट पर हुई। इनमें रियल्टी, मीडिया, बैंक, एफएमसीजी, आईटी, फार्मा, फाइनेंस सर्विसेज, ऑटो, पीएसयू बैंक, मेटल और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।

सेंसेक्स के शेयरों में आज MARUTI, NESTLEIND, HINDUNILVR, BHARTIARTL, DRREDDY और SUNPHARMA के शेयर हरे निशान में रहे। इसके अलावा  INDUSINDBK, ICICIBANK, AXISBANK, HDFCBANK, HDFC, SBIN, KOTAKBANK, TECHM, HCLTE, BAJFINANCE और M&M के शेयर लाल निशान में रहे।

पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 450.78 अंक की बढ़त के साथ 51,232.47 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 132 अंक ऊपर 15,114 के स्तर पर खुला था। कल रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले आठ पैसे की गिरावट के साथ 72.43 पर बंद हुआ। वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वाायदा का भाव 0.42 प्रतिशत की तेजी के साथ 67.32 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related