Homeदेशब्रिटिश PM के भारत नहीं आने पर बोले थरूर-क्यों न इस बार...

ब्रिटिश PM के भारत नहीं आने पर बोले थरूर-क्यों न इस बार गणतंत्र दिवस समारोह ही रद्द कर दिया जाए

Date:

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का भारत दौरा रद्द होने का हवाला देते हुए कहा कि मुख्य अतिथि नहीं होने की स्थिति में इस बार गणतंत्र दिवस समारोह को क्यों न रद्द कर दिया जाए? थरूर ने ट्वीट किया कि अब जब इस महीने बोरिस जॉनसन की भारत यात्रा कोरोना की दूसरी लहर के कारण रद्द कर दी गई है और हमारे पास गणतंत्र दिवस पर चीफ गेस्ट नहीं है, तो ऐसे में एक कदम आगे क्यों न जाएं और जश्न को पूरी तरह से रद्द कर दें?” पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोकसभा सदस्य थरूर ने यह भी कहा कि इस बार परेड के लिए लोगों को बुलाना ‘गैरजिम्मेदाराना’ होगा

बता दें कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री जॉनसन ने अपने देश में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से पैदा हुए संकट के बढ़ने के चलते 26 जनवरी के गणतंत्र दिवस समारोह पर भारत की अपनी निर्धारित यात्रा रद्द कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि जॉनसन ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात कर अपना दौरा रद्द करने के लिए खेद प्रकट किया। जॉनसन को 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड के लिए मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni News: बारिश के साथ बढ़ा सांपों का खतरा, घर में घुसा 10 फीट लंबा जहरीला सांप

सिवनी / घंसौर, उमेश श्रीवास्तव: मानसून की दस्तक के...