Homeदेशपुलवामा की दूसरी बरसी पर फिर बड़े हमले की फिराक में थे...

पुलवामा की दूसरी बरसी पर फिर बड़े हमले की फिराक में थे आतंकी, जम्मू बस अड्डे से 7kg विस्फोटक मिला

Date:

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ पर हुए आतंकी हमले की देश आज दूसरी बरसी पर जहां शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दे रहा है वहीं आंतकियों ने एक बार फिर इस दिन किसी बड़ी साजिश को अंजाम देना चाहा। सुरक्षा बलों ने जम्मू बस अड्डे पर भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है। सूत्रों के मुताबिक आतंकी 14 फरवरी को फिर बड़े हमले की फिराक में थे लेकिन सुरक्षा बलों की सतर्कता से इसे नाकाम कर दिया गया। सुरक्षा बलों ने बस अड्डे से सात किलों का विस्फोटक बरामद किया है।

सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और वहां सर्च ऑप्रेशन चलाया गया है। बता दें कि 14 फरवरी 2019 को आतंकियों ने पुलवामा में बड़े आतंकी हमले को अंजाम दिया था जिसमें CRPF के 40 जवान शहीद हो गए थे। पूरे देश में इस हमले को लेकर काफी रोष और गुस्सा था।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related