Homeदेशआतंकी बुरहान वानी के पिता ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रगान गाया

आतंकी बुरहान वानी के पिता ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रगान गाया

Date:

आज देश आजादी का जश्न मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस के 75वें वर्षगांठ पर जम्मू-कश्मीर में हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी बुरहान वानी के पिता ने तिरंगा फहराया और उसे सलामी दी। हिजबुल के आतंकवादी बुरहान वानी के पिता ने मुजफ्फर वानी ने स्वतंत्रता दिवस पर जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले के गवर्मेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में रविवार को राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रगान भी गाया।

बता दें कि बुरहान वानी जुलाई 2016 में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया था।अधिकारियों ने बताया कि बुरहान वानी के पिता मुजफ्फर वानी एक शिक्षक हैं और उन्होंने त्राल में गवर्मेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। पूरा देश ‘आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है और केन्द्र शासित प्रदेश के प्रशासन ने शिक्षा सहित सभी विभागों को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि स्वतंत्रता दिवस पर सभी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए।गौरतलब है कि हिजबुल कमांडर बुरहान वानी को 8 जुलाई, 2016 को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराया था। आतंकी बुरहाान करीब 15 साल की उम्र में ही हिजबुल से जुड़ गया था। जब बुरहान वानी की मौत हुई थी, तब घाटी पूरी तरह से अशांत हो गया था। कश्मीर में करीब पांच महीने तक अशांत माहौल रहा और इस दौरान सौ से अधिक लोग (आम नागरिक और जवान) मारे गए और हजारों घायल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related