Homeदेशइस शहर में थूकने पर लगी रोक,किया उल्लंघन तो कड़ी कार्रवाई

इस शहर में थूकने पर लगी रोक,किया उल्लंघन तो कड़ी कार्रवाई

Date:

हैदराबाद: चीन के वुहान शहर से फैलना शुरू हुए कोरोना वायरस ने इन दिनों पूरी दुनिया में अपना आतंक फैला रखा है. कोरोना वायरस ने भारत में भी कहर बरपा रखा है. तेलंगाना भी इसके कहर से नहीं बचा है. गुरुवार को तेलंगाना में कोरोना वायरस के 18 नए केस दर्ज किए गए हैं. इसके अलावा कोरोना संक्रमित एक मरीज की मौत भी हो गई थी. इसी को ध्यान में रखते हुए हैदराबाद में सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर पाबंदी लगा दी गई है.

हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर आईपीएस अंजनी कुमार ने इस बीच ट्वीट करते हुए कहा है कि, “संक्रामक बीमारी कोविड- 19 के खतरे को देखते हुए सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर रोक लगा दी गई है. अगर कोई भी व्यक्ति इस आदेश का उल्लंघन करता है तो वह U/S 188 आईपीसी और 269 आईपीसी (संज्ञेय अपराध) की सजा के लिए उत्तरदायी है. इस अपराध में फोटोग्राफी, वीडियो ग्राफी, सीसीटीवी फुटेज या चश्मदीद गवाह साक्ष्य होंगे.”

तेलंगाना राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमित मामलों की संख्या 471 तक पहुंच चुकी है. सूबे में अब तक 12 लोग इस जानलेवा वायरस की वजह से अपनी जान गँवा चुके हैं. राज्य में फिलहाल कोरोना के 414 मरीज हैं जिनका उपचार चल रहा है. तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री ई राजेंद्र ने कहा कि यदि तबलीगी जमात नहीं होती, तो तेलंगाना कोरोना वायरस के प्रकोप से मुक्त हो जाता. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि राज्य में किसी तरह के कम्यूनिटी ट्रांसफर का कोई मामला नहीं है.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

MP Pulse Polio Campaign: 3 दिन में 1.06 करोड़ से ज्यादा बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक, अभियान रहा सफल

भोपाल: मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान ने एक...