Homeदेशसोनिया की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों से कहा- लगता है और...

सोनिया की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों से कहा- लगता है और मुश्किलें बढ़ेंगी

Date:

नई दिल्ली। देश और दुनिया में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पार्टी के प्रदेश अध्यक्षों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक की। इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से अपील की कि वे सभी लोगों की सेवा में जुट जाएं। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने इस लड़ाई में शामिल सभी कार्यकर्ताओं का आभार भी व्यक्त किया।

सोनिया गांधी ने कहा, “देश व हम सब के लिए यह बहुत संकट का समय है और इन परिस्थितियों में ऐसी मीटिंग पहली बार हो रही है। देश कोरोना महामारी को रोकने के लिए लड़ रहा है। इस लड़ाई में हम पूरी तरह से अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “हर प्रदेश में कांग्रेस के पदाधिकारी, हमारे कार्यकर्ता कई हफ्तों से देशवासियों की सेवा में लगे हुए हैं। लॉकडाउन के चलते जो गरीब मजदूर अपने-अपने गांव की ओर रवाना हुए, उनकी परेशानियों को दूर करने का काम हमारे कार्यकर्ताओं ने एक जुट होकर किया है। आज भी, देश भर में, हर जिले के कांग्रेस के सिपाही इस काम में लगे हुए हैं। आप सब के समर्पण के लिए मैं अत्यंत आभारी हूं।”

सोनिया ने कहा, “उन्होंने और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिख कर कुछ सुझाव भी दिए। हमारी आशा है की सरकार इस चुनौती का सामना करने के लिए योजना बनाए। सबसे ज़्यादा पीड़ा और परेशानी गऱीबों, किसानों और मज़दूरों को हो रही है।”

उन्होंने बताया, “लॉकडाउन की वजह से हमारी अर्थव्यवस्था पर बहुत ही ज़्यादा भार पड़ने वाला है। पहले से ही अर्थव्यवस्था संकट में थी- लगता है कि अब और मुश्किलें बढ़ेंगी। इन परिस्थितियों के लिए हमें तैयार होना पड़ेगा। जनता के दुख में, जनता का साथ देना होगा और उनकी परेशानियों को दूर करने का पूरा प्रयास करना होगा।”

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related