HomeदेशSonali Phogat Death: भाजपा नेता की मौत पर उठे सवाल, पीए पर...

Sonali Phogat Death: भाजपा नेता की मौत पर उठे सवाल, पीए पर लगे दुष्कर्म, अश्लील वीडियो और हत्या के आरोप

Sonali Phogat Death: Questions raised on BJP leader's death, allegations of rape, obscene video and murder against PA

Date:

Sonali Phogat Death: बीजेपी नेता सोनाली फोगाट जींगे टिक टाक स्टार भी कहा जाता रहा है उनकी मौत को लेकर अब अनेको तरह के सवाल उठने लगे है, सोनाली फोगाट की मौत पर साजिश रचने जैसे सवाल उठने लगे है

सोनाली फोगाट की मौत को साजिश इसलिए कहा जाने लगा है क्योंकि सोनाली फोगाट के भाई ने जो तहरीर गोवा के पुलिस थाने में दी है उनपर गौर किया जाए तो अनेको तरह के संगीन आरोप दो लोगों पर लगाए गए हैं, सोनाली के भाई ने जो तहरीर पुलिस थाणे में दी उसके अनुसार सोनाली के साथ यौन शोषण हुआ और उनकी संपत्ति पर कब्जा करने के लिए यह साजिश रची गयी सामने आरहा है, जिससे पूरा मामला बहुत पेचीदा बन गया है

सोनाली की मौत के बाद परिवार के लोग गोवा पहुंच गए, सोनाली फोगाट के भाई रिन्कु ढ़ाका ने थाने में 4 पेज की जानकारी दी है जिसमें पहले अपने परिवार के बारे में बताया और फिर सोनाली के पीए सुधीर सांगवान और उसके साथी सुखविंदर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

अंजुना पुलिस को दी गई जानकारी में भाई रिन्कु ने लिखा है कि 2019 में सोनाली आदमपुर विधान सभा से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रही थी उस समय कार्यकर्ता के तौर पर सुधीर सांगवान और सुखविंदर सोनाली के पास आए थे, जिसके बाद सुधीर ने सोनाली के पीए के तौर पर किया, सोनाली सुधीर और सुखविंदर पर भरोसा करने लगी थी. 

सुधीर के पीए के रूप में काम करने के कुछ समय बाद ही उसने सोनाली ने अपने घर में काम करने वाले कुक और नौकरों को हटा दिया था क्योंकि सुधीर सोनाली के लिए खाने का इंतजाम करता था, इसके बाद आगे रिंकू ने लिखा 3 माह पहले उसके पास सोनाली का फोन आया था, उसने मुझे बताया कि पीए सुधीर ने उसे खाने के लिए खीर दी थी खीर खाने के बाद से ही हाथ पैर कांपने के साथ साथ काम नहीं कर रहे थे, जब इस बारे में सुधीर से पूछा तो उसने गोल माल जवाब दिया.

भाई ने थाणे में दी जानकारी के अनुसार सोनाली सारा लेन-देन हो या कागजी कार्रवाई हो वो सब पीए के होने के नाते सुधीर के माध्यम से ही किया करती थी, सुधीर के लाए किसी भी कागजात को पढ़े बिना ही साइन कर दिया करती थी.  

22 अगस्त 2022 की शाम सोनाली फोगाट ने उनके छोटे जीजा अमन पूनियां को फोन कर बताया कि सुधीर ने उसे खाने में कुछ मिलाकर दिया है खाना खाने के बाद से ही शरीर में बैचेनी और घबराहट हो रही है.

जिसके बाद सोनाली ने अमन से कहा कि 2021 में संतनगर हिसार में स्थित घर जो चोरी हुई थी और वो चोरी सुधीर ने अपने दोस्त के साथ मिलकर की थी

इसके बाद सोनाली ने अपने जीजा अमन को बताया कि 3 साल पहले सुधीर ने उनके खाने में कुछ नशीला पदार्थ मिलाया और सोनाली के साथ कई बार दुष्कर्म किया और सब कुछ एक कैमरे में कैद कर लिया था और उस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वो सोनाली को ब्लैकमेल कर रहा था.

उसके बाद से ही वो सोनाली से अपने कहे अनुसार काम कराता था, लगातार विडियो को वायरल करने की धमकी देकर सुधीर सांगवान सोनाली के साथ दुष्कर्म करता था और किसी को कुछ भी बताने पर वीडियो वायरल कर सोनाली का फिल्मी और राजनीतिक करीयर खत्म करने की धमकी देता था. 

सुधीर सांगवान के दबाव में ही सोनाली फोगाट ने अपने परिवार और दोस्तों से बातचीत करना बंद कर दिया था. यहां तक कि सोनाली के दोनों फोन, प्रॉपर्टी के कागजात, एटीएम कार्ड और घर की सारी चाबियां भी सुधीर सांगवान अपने पास रखता था. इसके बाद सोनाली ने फोन पर अपने जीजा अमन से कहा कि सुधीर और सुखविंदर उसके साथ कुछ भी गलत कर सकते हैं और फिर अचानक फोन कट गया.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related