HomeदेशSiya kakkar Suicide: 16 साल की इस Tik Tok Star ने की...

Siya kakkar Suicide: 16 साल की इस Tik Tok Star ने की सुसाइड, कुछ घंटे पहले शेयर किया था ये वीडियो

Date:

नई दिल्ली । बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के ग़म से लोग अभी उभरे भी नहीं है कि एक और स्टार के आत्महत्या की खबर सामने आई है। टिक टॉक स्टार सिया कक्कड़ ने आत्महत्या कर ली है। केवल 16 साल की उम्र में सिया ने अपनी जिंदगी को खत्म कर लिया। हालांकि, उनकी मौत के पीछे का कारण अभी सामने नहीं आया है।

खबरों के मुताबिक, आत्महत्या करने से एक रात पहले सिया ने अपने मैनेजर अर्जुन सरीन से एक गाने के सिलसिले में बात भी की थी। अर्जुन ने बताया कि बात करने के दौरान सिया ठीक थीं और वो बिल्कुल भी परेशान नहीं लग रही थीं, उन्हें भी समझ नहीं आ रहा है कि सिया ने ये कदम क्यों उठाया।

कुछ घंटों पहले इंस्टाग्राम पर शेयर किया था ये वीडियो :

सिया ने कुछ घंटों पहले ही अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में अपना डांस वीडियो शेयर किया था।इस वीडियो में वो पंजाबी गाने पर डांस करती दिख रही थीं। सिया ने कुछ घंटे पहले जो डांस वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया, वही वीडियो उन्होंने 6 दिन पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया था। सिया टिक टॉक स्टार तो थीं हीं साथ ही इंस्टाग्राम पर भी उनके अच्छे-खासे फॉलोअर थे। इंस्टाग्राम पर सिया के एक लाख ये ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

सिया कें फैंस शॉक्ड :

सिया की मौत की खबर से उनके फैंस हैरान रह गए हैं। उन्हें ये यकीन ही नहीं हो पा रहा है कि सिया आत्महत्या कर सकती हैं। उनके फैंस उनके इंस्टा वीडियो पर कमेंट कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सिया इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहती थीं। वो अक्सर अपने फैंस के लिए लगातार अपने  वीडियोज़ और फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती थीं।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related