Sikkim में हिमस्खलन की चपेट में आने से 2 सैनिकों की मौत

By SHUBHAM SHARMA

Published on:

उत्तरी सिक्किम के पर्वतीय लुग्नक ला क्षेत्र में बृहस्पतिवार को हिमस्खलन की चपेट में आने से 2 सैनिक की मौत हो गई है। इंडियन आर्मी ने कहा है कि उनके बाकी सैनिक सुरक्षित हैं।

बचाव दल के सर्वश्रेष्ठ प्रयासों के बावजूद, एक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल रॉबर्ट टीए और सपेर सपला शनमुख राव, जो फंस गए थे, अपनी जान गंवा बैठे। टीम के बाकी सदस्य सुरक्षित हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ये दोनों सैनिक उस 18 सदस्यीय समूह का हिस्सा थे जो हिमस्खलन की चपेट में आ गया। सूत्रों ने बताया कि घटना में गंभीर रूप से घायल हुए एक सैनिक की बाद में मौत हो गई।

सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पूर्व में कहा था, ”टीम बर्फ हटाने वाली पार्टी का हिस्सा थी और यह उत्तरी सिक्किम में अचानक से हिमस्खलन की चपेट में आ गई। इसके पहले 11 अप्रैल को सिक्किम के बर्फ से लदे ऊंचाई वाले इलाके में एक डोजर चला रहे लांस नायक संजीवा रेड्डी एक हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे।

SHUBHAM SHARMA

Shubham Sharma is an Indian Journalist and Media personality. He is the Director of the Khabar Arena Media & Network Private Limited , an Indian media conglomerate, and founded Khabar Satta News Website in 2017.

Leave a Comment