HomeदेशRepublic Day Tractor Rally: किसानों ने तोड़े बेरीकेट्स, पुलिस ने किया लाठीचार्ज'...

Republic Day Tractor Rally: किसानों ने तोड़े बेरीकेट्स, पुलिस ने किया लाठीचार्ज’ हिंसा के बाद आंसू गैस के गोले दागे गए

Republic Day 2021: गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली के टिकरी बॉर्डर पर किसानों ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी है और दिल्ली में आगे की तरफ बढ़ना शुरू कर दिया है. वहीं सिंघु बॉर्डर यानी दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर भी किसानों की भारी संख्या है. दिल्ली पुलिस किसानों से रुकने की अपील कर रही है.

Date:

नई दिल्ली: दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकाल रहे किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया. इसके अलावा हिंसा भड़कने पर पुलिस ने आंसू गैस गोले भी दागे. किसानों की ट्रैक्टर रैली शांति पूर्ण तरीके से हो, इस पर दिल्ली पुलिस की नजर है. दिल्ली के सिंघु बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर और गाजीपुर बॉर्डर पर हजारों की संख्या में किसान जमा हो गए हैं. किसानों ने कई जगहों पर पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी है.

देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस (Republic Day 2021) के मौके पर आज किसान ट्रैक्टर रैली निकाल रहे हैं. किसानों ने टिकरी बॉर्डर पर पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी है. बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर दिल्ली में अंदर की तरफ बढ़ रहे हैं. इस दौरान पुलिस ड्रोन के जरिए दिल्ली के बॉर्डर पर निगरानी कर रही है.

दिल्ली में टिकरी बॉर्डर (Tikri Border) पर किसानों द्वारा बैरिकेडिंग तोड़े जाने के बाद पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन किसान नहीं रुके. पुलिस ने किसानों से आगे नहीं बढ़ने की अपील की. गणतंत्र दिवस (Republic Day 2021) के मौके पर सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने किसानों को रोकने के लिए हर मुमकिन कोशिश की.

बता दें कि दिल्ली में पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों का पहरा बढ़ा दिया गया है. दिल्ली आने वाले सभी रास्तों पर बैरिकैडिंग की गई है और एंट्री बैन कर दी गई है. आज दिल्ली में जवानों की परेड के बाद किसानों की ट्रैक्टर रैली होनी है. लेकिन किसान तय समय के पहले ही दिल्ली में एंट्री ले चुके हैं.

इसके अलावा दिल्ली के सिंघु बॉर्डर यानी दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर आज किसानों की भारी संख्या देखने को मिल रही है. बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर दिल्ली की तरफ बढ़ रहे हैं.

हालांकि दिल्ली में गणतंत्र दिवस (Republic Day 2021) के मौके पर किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान कोई अप्रिय घटना ना हो, इसके लिए दिल्ली पुलिस पूरी तरह से तैयार है. चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है. दूसरी तरफ किसान संगठनों ने भी किसानों से शांति बनाए रखने की अपील की है और तय समय पर ही ट्रैक्टर परेड की शुरुआत करने की अपील की है.

किन रूट्स पर निकलेगी किसानों की ट्रैक्टर रैली?

जान लें कि सोमवार को दिल्ली पुलिस ने किसानों को गणतंत्र दिवस (Republic Day 2021) के मौके पर ट्रैक्टर रैली (Tractor Rally) करने की अनुमति दी थी. किसानों की ट्रैक्टर रैली को तीन रास्तों पर निकालने की मंजूरी दी गई है.

पहला रूट सिंघु बॉर्डर (Singhu Border) से संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर, कंजावला, बवाना और चंडी बॉर्डर से होते हुए केएमपी एक्सप्रेसवे तक है. इसकी लंबाई लगभग 62 किलोमीटर है. वहीं किसानों की दूसरी रैली टिकरी बॉर्डर से नागलोई, नजफगढ़ और जाड़ौदा के रास्ते वेस्टर्न पेरीफैरियल एक्सप्रेसवे तक होगी. इसके अलावा तीसरे रूट पर किसानों की ट्रैक्टर रैली गाजीपुर से अप्सरा बॉर्डर, हापुड़ रोड होते हुए केजीटी एक्सप्रेसवे तक होगी.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related