Homeदेशराजीव गांधी की पुण्यतिथि और आतंकवाद विरोधी दिवस दोनों 21 मई को,...

राजीव गांधी की पुण्यतिथि और आतंकवाद विरोधी दिवस दोनों 21 मई को, जानिए वजह

Date:

आतंकवाद आज के समय में पूरे विश्व में सबसे बड़ी समस्या है, इससे निपटने के लिए भारत में 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस (Anti Terrorism Day) मनाया जाता है. भारत में राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) की हत्या के कारण 21 मई को ही आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया जाता है.

नई दिल्ली: आतंकवाद आज के समय में पूरे विश्व में सबसे बड़ी समस्या है, इससे निपटने के लिए भारत में 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस (Anti Terrorism Day) मनाया जाता है. भारत में राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) की हत्या के कारण 21 मई को ही आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया जाता है. 

दरअसल, 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक रैली के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या (Rajiv Gandhi death Anniversary) कर दी गई थी. राजीव गांधी जिस समय रैली को संबोधित कर रहे थे उसी दौरान एक महिला अपने शरीर पर विस्फोटक लगाकर आई. वह राजीव गांधी के पैर छूने के लिए जैसे ही झुकी तेज धमाका हुआ और राजीव गांधी समेत 25 लोगों की मौत हो गई. 

मानव बंम बनकर आई इस महिला के तार आतंकवादी संगठन एलटीटीई (LTTE या Liberation Tigers of Tamil Eelam) से बताया गया. 

इस वजह से हर साल 21 मई को आतंकवाद की समाज विरोधी कार्यों से लोगों को अवगत कराने के लिए एंटी टेररिज़्म डे (Anti Terrorism Day) मनाया जाता है. इस दिन सरकारी संस्थानों और दफ्तरों में शांति का संदेश फैलाया जाता है. साथ ही देश में आतंकवाद से होने वाले खतरों और नुकसानों के बारे में लोगों को जागरुक किया जाता है. 

Web Title : Rajiv Gandhi’s death anniversary and anti-terrorism day both on May 21, know the reason

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related