HomeदेशRailway News : 1 जून से चलने वाली ट्रेनें इन स्टेशनों पर...

Railway News : 1 जून से चलने वाली ट्रेनें इन स्टेशनों पर रुकेंगी, लिस्ट आई सामने

Date:

यात्रियों को कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए Indian Railways ने एहतियात बरतने को कहा गया है. साथ ही रेलवे (Railways) ने सूचित किया है कि स्टेशनों में भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए फेस मास्क का इस्तेमाल करें. 

नई दिल्ली: 1 जूनो यानी अगले सोमवार से भारतीय रेलवे 200 अतिरिक्त ट्रेन चलाने जा रही है. लेकिन अभी भी सवाल यही है कि क्या जिन ट्रेनों को चलाया जाएगा वो आपके घर के नजदीक वाले स्टेशन पर रूकेगी या नहीं. तो लीजिए हम बता रहे हैं स्पेशल ट्रेनों की सारी डिटेल जिससे टिकट रिजर्वेशन कराते वक्त आपको दिक्कत न हो.

उत्तर रेलवे ने दिल्ली से गुजरने वाली सभी ट्रेनों का ब्यौरा लोगों के साथ साझा किया है. इन ट्रेनों का ब्यौरा अब यहां देख सकते हैं. रेलवे ने साफ किया है कि ये सभी स्पेशल ट्रेनें 1 जून से चलना शुरू करेंगी. यात्रियों को कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए एहतियात बरतने को कहा गया है. साथ ही रेलवे ने सूचित किया है कि स्टेशनों में भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए फेस मास्क का इस्तेमाल करें. साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को भी कहा गया है

1 जून से चलने वाली ट्रेन का नाम स्टेशन का नाम स्टॉपेज सहित लिस्ट

यूपी से गुजरने वाले ट्रेनों के लिए भी स्थानीय रेलवे विभाग ने यात्रियों के साथ लिस्ट साझा किया है. ये सभी ट्रेनें यूपी से के स्टेशनों पर रुकने वाली हैं.

उत्तर मध्य रेलवे ने ये लिस्ट भी जारी की है.

इसके अलावा रेल मंत्रालय ने कहा है कि अब यात्री टिकट रिजर्वेशन के लिए 120 दिन यानी 4 महीने पहले से ही बुकिंग करा सकते हैं. रेलवे ने फिलहाल यात्रियों को सिर्फ एक महीने पहले तक की ही एडवांस बुकिंग की सुविधा दे रखी है. नया नियम 31 मई सुबह से लागू हो जाएगा. 

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related