Homeदेशलॉकडाउन में पूछताछ तो पुलिस से क्रूरता, निहंग सिखों ने ASI का...

लॉकडाउन में पूछताछ तो पुलिस से क्रूरता, निहंग सिखों ने ASI का काटा हाथ, 7 गिरफ्तार

पंजाब के पटियाला जिले में रविवार को लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर हमला कर एक पुलिसकर्मी के हाथ काट डाले जबकि दो अन्य पुलिस वालों को घायल कर दिया.

Date:

चंडीगढ़: पंजाब के पटियाला जिले में रविवार को लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर हमला कर एक पुलिसकर्मी के हाथ काट डाले जबकि दो अन्य पुलिस वालों को घायल कर दिया. पुलिस ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि चार-पांच ‘निहंगों’ (परंपरागत हथियार रखने वाले और नीली लंबी कमीज पहनने वाले सिख) का एक समूह एक वाहन में यात्रा कर रहा था और मंडी बोर्ड के अधिकारियों ने सुबह करीब सवा छह बजे एक सब्जी बाजार के पास उन्हें रुकने के लिये कहा.

यह भी पढ़े : कोरोना : चाय के लिए क्वारंटाइन से निकल बाजार जाता था मरीज, प्रशासन हैरान(Opens in a new browser tab)

पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनदीप सिंह सिद्धू ने कहा, “उनसे (कर्फ्यू) पास दिखाने को कहा गया, लेकिन उन्होंने अपनी गाड़ी से दरवाजे और वहां लगाए गए अवरोधकों पर टक्कर मार दी.”

उन्होंने कहा कि इसके बाद इन लोगों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया. उन्होंने कहा, “तलवार से एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) का हाथ काट डाला गया. पटियाला सदर थाने के प्रभारी की कोहनी में चोट आई है जबकि एक अन्य पुलिस अधिकारी की बांह में भी इस हमले में चोट आई है.”

यह भी पढ़े : Akshay Kumar ने पहले 25 करोड़ के बाद अब फिर किया बड़ा दान, BMC को दिए इतने करोड़…(Opens in a new browser tab)

एएसआई को राजेंद्र अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ के लिये रेफर कर दिया गया. एसएसपी ने कहा कि हमले के बाद निहंग मौके से फरार हो गए. बाद में एक गुरुद्वारे से सात लोगों को गिरफ्तार किया गया. यह वारदात तब हुई जब कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर राज्य में पाबंदियां लागू हैं.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

SEONI में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के 17वें स्थापना दिवस पर हुआ CSC DIWAS का भव्य आयोजन

Seoni News: कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के 17वें स्थापना...