HomeदेशCM से बोले PM MODI - लॉकडाउन का लाभ मिला, सामूहिक प्रयास...

CM से बोले PM MODI – लॉकडाउन का लाभ मिला, सामूहिक प्रयास का दिखा असर

Date:

कोरोना संकट के बीच सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की. इस दौरान 3 मई को खत्म हो रहे लॉकडाउन को लेकर चर्चा की गई.

Corona does not see race, religion or caste: PM Modi

कोरोना वायरस महासंकट और लॉकडाउन को लेकर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों से बात की. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे सामूहिक प्रयासों का कुछ हद तक असर दिख रहा है. लॉकडाउन का भी प्रभाव पड़ा है, जिसका हमें लाभ देखने को मिला है.

लॉकडाउन पर आगे की रणनीति बनाने को लेकर बुलाई गई इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेरी सभी मुख्यमंत्रियों से निजी तौर पर बात होती रहती है, लेकिन सामूहिक तौर पर ये हमारा चौथा संवाद है.

गौरतलब है कि 3 मई को लॉकडाउन की अवधि खत्म हो रही है, ऐसे में आगे की रणनीति क्या होगी इसपर फैसला होना है. कई राज्यों में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी आई है तो कुछ राज्य कोरोना वायरस से मुक्त भी हो गए हैं.

बता दें कि इस बैठक में करीब 9 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अपनी बात की और राज्यों को लेकर ग्राउंड रिपोर्ट पेश की. इनमें मेघालय, बिहार, गुजरात जैसे राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए.

इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हुए, जिसमें उन्होंने राज्यों के मुख्यमंत्रियों से संवाद किया. गृह मंत्री ने कहा कि जिन राज्यों में लॉकडाउन का उल्लंघन हो रहा है, उसे तुरंत रोकना चाहिए. क्योंकि कोरोना वायरस के खिलाफ ये लड़ाई लंबी है और हमें धैर्य रखना जरूरी है.

अगर कोरोना वायरस के मामलों की बात करें तो देश में अबतक कोरोना वायरस के कुल 27 हजार से अधिक केस सामने आ चुके हैं. सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक कुल के का आंकड़ा 27892 पहुंच गया है, जबकि 872 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

MP Pulse Polio Campaign: 3 दिन में 1.06 करोड़ से ज्यादा बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक, अभियान रहा सफल

भोपाल: मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान ने एक...