Homeदेशनौशहरा में पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, अग्रिम चौकी पर...

नौशहरा में पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, अग्रिम चौकी पर तैनात नायब सूबेदार शहीद

Date:

राजौरी : नए साल के पहले दिन भी पाकिस्तान अपनी नापाक हरकत से बात नहीं आया। शुक्रवार शाम को राजौरी जिले के नौशहरा में संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय क्षेत्र में जमकर गोलाबारी की। इस गोलाबारी में अग्रिम चौकी पर तैनात सेना के नायब सूबेदार शहीद हो गए। भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई से सीमा पार पाकिस्तान को भी काफी नुकसान हुआ है। देर रात तक दोनों तरफ से गोलाबारी जारी थी। इससे सीमावर्ती इलाकों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम को पाकिस्तान सेना ने अचानक उप जिला नौशहरा के लाम, कलसियां व बाबा खोड़ी सेक्टर में भारी गोलाबारी शुरू कर दी। पाकिस्तान इस गोलाबारी की आड़ में आतंकवादियों के दल को भारतीय क्षेत्र में दाखिल करवाने का प्रयास कर रही थी, जिसे सेना के जवान सफल नहीं होने दे रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी देश ने भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाकर जोरदार गोलाबारी शुरू कर दी। मोर्टार दागने लगे। पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी में हरियाणा के झज्जर जिले के साल्हावास के रहने वाले सेना के नायब सूबेदार रविंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।मौके पर मौजूद साथी जवानों ने उन्हें सैन्य अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां वे शहीद हो गए

रिहायशी इलाकों को भी बनाया निशाना, गांवों में दहशत : भारतीय सेना ने जब पाकिस्तान को करारा जवाब देना शुरू किया तो पाकिस्तान को भी भारी क्षति हुई। उसके बाद बौखलाए पाकिस्तानी सैनिकों ने रिहायशी क्षेत्रों को निशाना बनाना शुरू किया। मोर्टार दागने लगे, जिससे कुछ मकानों को नुकसान भी पहुंचा है। समाचार लिखे जाने तक दोनों तरफ से गोलाबारी जारी थी। गोलाबारी से सीमावती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। कुछ परिवार सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related