HomeदेशPakistan : गवर्नर कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या 14 हजार पार

Pakistan : गवर्नर कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या 14 हजार पार

गवर्नर इमरान इस्माइल ने कहा कि मेरा मानना ​​है कि यह कुछ भी नहीं है. इसके लिए हम तैयार हैं. अल्लाह हमें महामारी से लड़ने के लिए शक्ति दे. इससे पहले मार्च में, सिंध के शिक्षा मंत्री सईद गनी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे.

Date:

corona

पाकिस्तान (Pakistan) में दक्षिण सिंध प्रांत के गवर्नर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. प्रधानमंत्री इमरान खान के बेहद करीबी इमरान इस्माइल का सोमवार को कोरोना वायरस का टेस्ट किया गया, जो पॉजिटिव आया है. इस्माइल ने कहा कि वह इस बीमारी से लड़ने के लिए तैयार थे.

उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि मेरा मानना ​​है कि यह कुछ भी नहीं है. इसके लिए हम तैयार हैं. अल्लाह हमें महामारी से लड़ने के लिए शक्ति दे. इससे पहले मार्च में, सिंध के शिक्षा मंत्री सईद गनी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे.

एक वीडियो में, मंत्री ने कहा था कि हालांकि वह ठीक महसूस कर रहे हैं, लेकिन जो लोग उनके संपर्क में थे, उन्हें सावधान रहना चाहिए. सईद गनी इसके बाद आइसोलेशन में चले गए थे और बाद में वो ठीक हो गए.

बता दें कि पाकिस्तान में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 293 हो गई है, जबकि सोमवार को कुल मामलों की संख्या बढ़कर 13,947 हो गई. सिंध में अब तक 4,956 पॉजिटिव केस सामने आए हैं. यहां पर 50 पुलिसकर्मी समेत 6 इंस्पेक्टर भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं.

कराची शहर के पुलिस प्रमुख अतिरिक्त महानिरीक्षक गुलाम नबी मेमन के अनुसार, संक्रमित पुलिस अधिकारियों में से अधिकांश वो हैं जो ड्यूटी पर तैनात नहीं थे. राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के अनुसार, पाकिस्तान में अब तक 3 हजार मरीज इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं. पाकिस्तान में अब तक 1,50,756 टेस्ट किए हैं. पिछले 24 घंटे में 6,391 टेस्ट किए गए.

‘धार्मिक स्थलों का बंद ना होना चिंता का विषय’

पाकिस्तानी इस्लामिक मेडिकल एसोसिएशन ने अपनी रिसर्च में दावा किया है कि पाकिस्तान में कोरोना वायरस का लोकल ट्रांसमिशन जारी है और इसकी वजह धार्मिक स्थल बन रहे हैं. PIMA के प्रमुख इफ्तिकार बर्नी के मुताबिक, पाकिस्तान में मस्जिदों का बंद ना होना चिंता का विषय बना है और यही कारण है कि देश में जो लोकल ट्रांसमिशन है, वह मस्जिदों के जरिए फैला है. पिछले एक हफ्ते में ये आंकड़ा तेजी से बढ़ा है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related