देश

Homeदेश

PM मोदी कल तूफान से प्रभावित बंगाल-ओडिशा का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को तूफान प्रभावित पश्चिम बंगाल और ओडिशा का दौरा करेंगे। सबसे पहले वे ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर पहुंचकर रिव्यू मीटिंग करेंगे। इसके बाद मोदी बालासोर, भद्रक और पूर्वी मेदिनीपुर का हवाई सर्वे करेंगे। इन जिलों में ही तूफान ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई है। इसके बाद वे बंगाल में भी रिव्यू मीटिंग करेंगे।बंगाल और ओडिशा में तबाही मचाने के बाद यास तूफान आगे बढ़ गया है, लेकिन ये तूफान अपने पीछे तबाही का मंजर छोड़ गया है। बंगाल और ओडिशा में तूफान की वजह से 20 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। बारिश और घरों के टूटने की वजह से 4 लोगों की मौत हो गई। इनमें 3 ओडिशा और एक बंगाल से है। पूर्व मेदिनीपुर जिले के दीघा, शंकरपुर, मंदारमनी दक्षिण 24 परगना जिले के बाद बकखाली, संदेशखाली, सागर, फ्रेजरगंज, सुंदरबन आदि जगहों से लेकर पूरे बंगाल में 3 लाख लोगों के घर इस तूफान से उजड़ गए हैं। 134 बांध टूट गए हैं, जिन्हें ठीक करवाया जा रहा है। यहां बुधवार को 130-145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 28 और 29 मई को हेलिकॉप्टर से तूफान प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगी।

White Fungus: आंत में हुआ छेद, यह भारत में दुनिया का पहला मामला

नई दिल्ली: कोरोना वायरस संक्रमण (Corona Vaccine Infection) के बीच व्हाइट फंगस (White Fungus) की वजह से छोटी आंत और बड़ी आंत में छेद का...

Delhi: Youtuber गिरफ्तार, गुब्बारे में बांध कुत्ते को हवा में उड़ाने का VIDEO हुआ था Viral

नई दिल्ली । हाईड्रोजन बैलून के साथ कुत्ते को हवा में उछालना दिल्ली के एक यूट्यूबर को भारी पड़ गया। दरअसल, दिल्ली के यूट्यूबर...

कोविशील्ड की 2 लाख डोज पहुंची राजधानी

कोविशील्ड वैक्सीन की एक और खेप राजधानी रायपुर पहुंच गई है, यहां आज 17 कार्टून वैक्सीन पहुंची है।

मासूम बच्ची की मिली लाश, रेप के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही

बलौदाबाजार जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आ रहा है। जहां एक सात की साल की मासूम बच्ची का शव पड़ोसी के घर के कुंए ​में मिला है। बच्ची के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। परिवार वालों ने आशंका जताई जा रही है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ फिर उसकी हत्या कर कुंए में फेंक दिया गया।

Popular

Subscribe

spot_imgspot_img