HomeदेशNOIDA में​ बहुमंजिला इमारत गिरी, 2 लोगों की मौत, 3 घायल

NOIDA में​ बहुमंजिला इमारत गिरी, 2 लोगों की मौत, 3 घायल

Date:

नोएडा: थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के सेक्टर 11 एफ ब्लॉक में एक बिल्डिंग के गिरने से चार से 5 लोगों के मलवे के नीचे दबे होने की सूचना है. पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार 31 जुलाई को थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के अंतर्गत सैक्टर 11 नोएडा में एक निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत गिरी है.

मौके पर पुलिस बल के साथ डीसीपी नोएडा, फायर बिग्रेड टीम, एंबुलेंस पहुंच गई है. साथ ही पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर ने एनडीआरएफ टीम भी भेजी है. बचाव और राहत कार्य जारी है.

गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा शहर में शुक्रवार को सोलर पैनल बनाने वाली एक कंपनी की इमारत का अगला हिस्सा अचानक गिरने से उसमें दब कर कम से कम दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. अपर पुलिस आयुक्त श्रीपर्णा गांगुली ने बताया कि सेक्टर 24 थाना क्षेत्र के सेक्टर-11 में स्थित सोलर पैनल बनाने वाली कंपनी शक्ति टेक्नोफैब प्रोडक्ट औद्योगिक भवन की एक इमारत का अगला हिस्सा आज शाम करीब साढ़े सात बजे अचानक गिर गया.

उन्होंने बताया कि इस हादसे में जयनेंद्र ठाकुर, गोपी और राहुल सहित चार मजदूर दब गए. उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग, एनडीआरएफ और पुलिस की टीमों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद मलबे में फंसे चार मजदूरों को बाहर निकाला.

दो मजदूरों की मौत
गांगुली ने बताया कि चारों को तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया. उन्होंने बताया कि इलाज के दौरान डॉक्टरों ने जयनेंद्र ठाकुर और गोपी को मृत घोषित कर दिया, वहीं अन्य दो मजदूरों की हालत भी नाजुक बनी हुई है. उन्होंने बताया कि घटना की उच्चस्तरीय जांच कराई जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी है.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related