HomeदेशNo Time To Die : James Bond ने पोस्‍टर किया रिलीज़, अब...

No Time To Die : James Bond ने पोस्‍टर किया रिलीज़, अब ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज

No Time To Die : James Bond ने पोस्‍टर किया रिलीज़, अब ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज ; हॉलीवुड की मशहूर और दुनियाभर में पसंद की जाने वाली फिल्म फेंचाइजी 'जेम्स बॉन्ड 007 (James Bond 007)' की अगली फिल्म 'नो टाइम टू डाई (No Time To Die)' का लोग बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

Date:

नई दिल्ली: हॉलीवुड की मशहूर और दुनियाभर में पसंद की जाने वाली फिल्म फेंचाइजी ‘जेम्स बॉन्ड 007 (James Bond 007)’ की अगली फिल्म ‘नो टाइम टू डाई (No Time To Die)’ का लोग बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म को गर्मियों में रिलीज होना था लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया था. लेकिन अब इस फिल्म का इंतजार करने वाले फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. फिल्म का नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है साथ ही इस फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट का ऐलान भी हो चुका है. 

View this post on Instagram

A post shared by James Bond 007 (@007)

कल रिलीज होगा ट्रेलर 
इस दमदार पोस्टर के साथ मेकर्स ने ऐलान किया है कि ‘जेम्स बॉन्ड नो टाइम टू डाई’ का नया ट्रेलर कल यानी 3 सितंबर को रिलीज होने वाला है. सिर्फ इतना ही नहीं फिल्म की रिलीज को लेकर भी खबर सामने आई है जिसके लिए फैंस को ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा.

फैंस ने बरसाया प्यार 
इस पोस्टर के सामने आते ही कई फैंस ने सोशल मीडिया पर फिल्म की रिलीज को लेकर खुशी जताई है. लोग इस पोस्टर पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं. इतना ही नहीं वह इस फिल्म का ट्रेलर देखने के लिए कितने बेताब हैं यह भी कमेंट्स में साफ नजर आ रहा है. 

ऐसी होगी कहानी 
बीते दिनों खबर आई थी कि फिल्म ‘नो टाइम टू डाई (No Time to Die)’ में हॉलीवुड अभिनेता डेनियल क्रेग (Daniel Craig) जासूस होने के साथ ही पिता की भूमिका में भी है. सूत्रों का कहना है कि फिल्म में वह दुनिया को एक वैश्विक महामारी से बचाते नजर आएंगे. डेलीमेल डॉट को डॉट यूके के मुताबिक, बॉन्ड अपनी लव इंट्रेस्ट डॉ. मेडलीन स्वान की बच्ची का पिता होगा, जिसे फ्रेंच अभिनेत्री ली सेडॉक्स ने निभाया है. बच्ची का नाम मेटहील्ड है.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

MP Pulse Polio Campaign: 3 दिन में 1.06 करोड़ से ज्यादा बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक, अभियान रहा सफल

भोपाल: मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान ने एक...