Homeदेशखालिस्तानी आतंकियों के खिलाफ 'एक्शन' मोड में एनआईए; देशभर में 14 ठिकानों...

खालिस्तानी आतंकियों के खिलाफ ‘एक्शन’ मोड में एनआईए; देशभर में 14 ठिकानों पर छापेमारी

NIA in 'action' mode against Khalistani terrorists; Raids at 14 locations across the country

Date:

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने देश में 14 अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की है। ये छापेमारी पंजाब, जम्मू-कश्मीर और दिल्ली में की गई है।

एनआईए ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल, इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन और अन्य खालिस्तानी आतंकवादी संगठनों के सदस्यों के ठिकानों पर छापेमारी की।

इस छापेमारी में NIA ने संवेदनशील दस्तावेज बरामद किए हैं. खालिस्तानी आतंकी पंजाब में आतंक फैलाने और माहौल खराब करने की बड़ी साजिश रचने की फिराक में थे.

इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के पार आतंकवादी उपकरण जैसे हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक आदि की तस्करी की जा रही थी। ये हथियार आतंकवादी गतिविधियों में शामिल सदस्यों और कार्यकर्ताओं तक पहुंचाए जा रहे थे। एएनआई ने टारगेट किलिंग सहित ऐसी आपराधिक गतिविधियों के मद्देनजर छापेमारी की।

एनआईए की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक सीमावर्ती इलाके से आतंकियों और गैंगस्टरों को हथियार, विस्फोटक और पैसे की सप्लाई की जा रही थी.

इन विस्फोटकों की मदद से ये आतंकी और गैंगस्टर देश के अलग-अलग हिस्सों में आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे. इतना ही नहीं देश के कई हिस्सों में टारगेट किलिंग की साजिश भी रच रहे थे। एनआईए ने 20 अगस्त 2022 को केस दर्ज किया था। इस मामले में एएनआई ने छापेमारी की है.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related