HomeदेशPM MODI की पुस्तक 'एग्जाम वॉरियर्स' का नया संस्करण बाजार में -...

PM MODI की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’ का नया संस्करण बाजार में – Exam Warriors

PM MODI की पुस्तक 'एग्जाम वॉरियर्स' का नया संस्करण बाजार में - Exam Warriors - इस नये संस्करण में अभिभावकों के लिए भी है उपयोगी सामग्री

Date:

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लिखित पुस्तक ‘एक्जाम वॉरियर्स’ का नया संस्करण बाजार में आ गया है। नए संस्करण में विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके माता-पिता के लिए भी उपयोगी सामग्री है। पुस्तक में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता और समय प्रबंधन को भी शामिल किया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को स्वयं ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने माता-पिता का आह्वान किया कि वह परीक्षाएं देने जा रहे युवाओं की मदद करें। मोदी ने कहा कि परीक्षा का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि एग्जाम वारियर्स का अपडेटेड संस्करण अब उपलब्ध है। पुस्तक में नए मंत्र और कई रोचक गतिविधियां हैं। पुस्तक परीक्षा से पहले तनाव मुक्त रहने की आवश्यकता की पुष्टि करती है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि परीक्षा की तैयारी को मजेदार कैसे बनाएं, क्या कुछ दिलचस्प है, जो हम घर पर बैठकर तैयारी कर सकते हैं? उन्होंने कहा कि इसका समाधान नमो ऐप पर एग्जाम वारियर्स के नए संस्करण के रूप में उपलब्ध है। इसमें छात्रों और अभिभावकों के लिए कई संवादात्मक गतिविधियां हैं।

मोदी ने कहा कि एग्जाम वारियर्स के नए संस्करण को छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के बहुमूल्य विचारों से समृद्ध किया गया है। इसमें विशेष रूप से नए भागों को जोड़ा गया है, जो माता-पिता और शिक्षकों को खासतौर पर पसंद आएगा। उन्होंने कहा कि आइए हम सभी अपने नौजवानों की मदद करें क्योंकि वे अपनी परीक्षाओं में शामिल होते हैं।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी ने गत फरवरी माह के अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में एग्जाम वॉरियर्स पुस्तक के संबंध में बताया था कि उन्होंने इस पुस्तक में कुछ नए मंत्र जोड़े हैं। अब इसमें अभिभावकों के लिए भी कुछ मंत्र जोड़े गए हैं। इन मंत्रों से जुड़ी ढेर सारी रोचक गतिविधियां नरेन्द्र मोदी एप पर दी हुई हैं, जो आपके अंदर के एग्जाम वॉरियर्स को प्रेरित करने में मदद करेंगी।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

8 कमरों में 900 छात्रों की पढ़ाई! SEONI के इस स्कूल की तस्वीर ने खोली शिक्षा व्यवस्था की पोल

मध्यप्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावों के...