HomeदेशNEET EXAM 2020: एक बार फिर 14 अक्टूबर को होगी परीक्षा, और...

NEET EXAM 2020: एक बार फिर 14 अक्टूबर को होगी परीक्षा, और रिजल्‍ट के लिए इतना करना होगा इंतजार

Date:

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी कि एनटीए (NTA) ने नीट परीक्षा परिणामों की घोषणा को कुछ दिनों के लिए टाल दिया है. पहले उम्मीद लगाई जा रही थी कि नीट यूजी (NEET UG Result) परीक्षा के परिणाम आज यानी कि 12 अक्टूबर को जारी कर दिए जाएंगे पर मौजूदा जानकारी के अनुसार, अब ये परिणाम 16 अक्टूबर 2020 को जारी किए जाएंगे.

NEET EXAM में इस कारण हुई देरी

कोविड-19 (COVID-19) संक्रमित या कंटेनमेंट जोन (Containment Zone) में होने के कारण कई परीक्षार्थी नीट 2020 (NEET 2020) की परीक्षा देने से वंचित रह गए थे. अब परीक्षा से वंचित रह गए उन उम्मीदवारों के लिए विशेष परीक्षा का आयोजन फिर से 14 अक्टूबर को किया जा रहा है. उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) द्वारा नीट 2020 के वंचित उम्मीदवारों के लिए दोबारा परीक्षा के आयोजन की छूट दे दी गई है. इससे सभी को परीक्षा देने का मौका मिल जाएगा.

NEET EXAM RESULT यहां जारी होंगे

एनटीए द्वारा नीट रिजल्ट 2020 की घोषणा आधिकारिक परीक्षा पोर्टल ntaneet.nic.in पर की जाएगी. इस परीक्षा में सम्मिलित हुए उम्मीदवार नीट 2020 स्कोर कार्ड (NEET 2020 Score Card) के साथ-साथ नीट 2020 रैंक भी परीक्षा पोर्टल से परिणाम जारी होने के बाद चेक कर सकेंगे. नीट 2020 रिजल्ट से संबंधित किसी भी अपडेट को एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट, nta.nic.in पर भी जारी किया सकता है. इसलिए उम्मीदवारों को दोनों ही वेबसाइट्स पर पारखी नजर रखनी होगी. इसके साथ ही एजेंसी द्वारा देश भर के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस (MBBS) और बीडीएस (BDS) कोर्सेस के लिए कॉलेज के अनुसार कट ऑफ (Cut Off) भी जारी किया जाएगा.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related