Homeदेशमां ने तोड़ा दम, जगाता रहा मासूम: Tejsavi Yadav ने किया मदद...

मां ने तोड़ा दम, जगाता रहा मासूम: Tejsavi Yadav ने किया मदद का ऐलान

Date:

मुजफ्फरपुर, 27 मई: कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच बिहार के मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन से दिल को झकझोर देनें वाला वीडियो सामनें आया। वैसे तो लॉकडाउन के के दौरान मजदूरों की जो स्थिति है वो किसी से छुपाये नहीं छुपी है। मजदूर शहर से गाँवों की तरफ पलायन करनें को मजबूर हैं।

हालात यह हो गए हैं की मजदूर अब गर्मी और धूप की वजह से दम तोड़ रहे हैं। ऐसा ही मामला मुजफ्फरपुर से आया। दावा किया जा रहा है की, भूख और गर्मी की वजह से एक महिला की मौत हो गई। इससे सम्बंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है की, फर्श पर लेटी अपनी माँ को दो बच्चे चादर खींचकर जगा रहे हैं। लेकिन इन मासूम बच्चों को नहीं पता की इनकी माँ हमेशा के लिए सो गई। अब कभी नहीं उठेगी। चददर भी कफ़न बन चुका है। जिसनें भी यह वीडियो देखा। आंसुओं को नहीं रोक पाया।

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने इन दोनों बच्चों के लिए 5 लाख रूपये की आर्थिक मदद की है। तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा की, मृत महिला अरबिना ख़ातून के पति दो साल पहले उन्हें छोड़ के जा चुके है। तत्काल दोनों बच्चों के लिए हम 5 लाख की आर्थिक मदद कर रहे है ताकि वयस्क होने तक उनके नाम FD रहे। उनकी पढ़ाई का ज़िम्मा और साथ ही देखभाल करने वाले नज़दीकी पारिवारिक सदस्य को गृह ज़िला कटिहार में ही नौकरी देंगे।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related