Homeदेशमोदी सरकार ने जनता को दिया तोहफा, लाखों हितग्राहियों को मिलेगी घरेलू...

मोदी सरकार ने जनता को दिया तोहफा, लाखों हितग्राहियों को मिलेगी घरेलू गैस सिलेंडर पर इतनी सब्सिडी

Modi government gave a gift to the public, lakhs of beneficiaries will get so much subsidy on domestic gas cylinder

Date:

केंद्र की मोदी सरकार मध्यप्रदेश को एक के बाद एक कई सौगात दे रही हैं। एक तरफ जहां मध्यप्रदेश में सड़कों का जाल फैलाया जा रहा है तो दूसरी तरफ अब मोदी सरकार के द्वारा चलाई जा रही उज्जवला योजना के लाभार्थियों को बड़ी राहत दी है।

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा उज्जवला योजना से जुड़े लाभार्थियों को 1 साल में 12 सिलेंडरों पर 200 रुपये प्रति सिलेंडर के हिसाब से सब्सिडी देने का फैसला किया है। इस फैसले का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वागत किया है।

12 सिलेंडरों पर प्रति सिलेंडर मिलेगी सब्सिडी

दरअसल कुछ दिनों पहले ही एक रिपोर्ट आई थी जिसमें जानकारी मिली थी जिसके अनुसार महंगे होते गैस सिलेंडर की वजह से लोग उज्ज्वला योजना के गैस सिलेंडर तो ले रहे थे, लेकिन उसे दोबारा से भरवा नहीं रहे थे, क्योंकि लोगों के सामने महंगाई का संकट खड़ा हुआ था।

ऐसे में अब मोदी सरकार ने उज्जवला योजना से जुड़े लाभार्थियों को बड़ी राहत दी है। हर साल 12 सिलेंडर दिए जाते हैं जिस पर 200 रुपये प्रति सिलेंडर के हिसाब से सब्सिडी देने का निर्णय किया है। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस तरह के फैसले का स्वागत किया है।

9 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को मिलेगा लाभ

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा उज्जवला योजना के लाभार्थियों को सिलेंडर पर 200 रुपये प्रति सिलेंडर की सब्सिडी देने का निर्णय अभीनंदनी है।

इस फैसले से देश में 9 करोड़ से अधिक उज्ज्वला योजना की माता बहनों को सीधे लाभ मिलेगा। एक तरफ रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच कच्चे तेल और विश्व स्तर पर उर्वरक की कीमत बढ़ गई थी।

इसके बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों के कल्याण के लिए बजट में 105000 करोड़ रुपए की उर्वरक सब्सिडी के अलावा 110000 करोड रूपए की अतिरिक्त राशि प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया है। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त भी किया है।

वीडी शर्मा ने जताया आभार

इसके साथ ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा लिए गए इस तरह के निर्णय के बाद स्वागत किया है। वही उन्होंने पेट्रोल-डीजल पर घटाई गई एक्साइज ड्यूटी को लेकर भी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni News: स्कूल वाहनों की सघन जांच, बिना बीमा-फिटनेस चल रहे दो वाहन जब्त, 4 हजार रुपये का जुर्माना

सिवनी जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन...