HomeदेशMCD By Election Result 2021: 4 सीटों पर AAP प्रत्याशियों ने बनाई...

MCD By Election Result 2021: 4 सीटों पर AAP प्रत्याशियों ने बनाई बढ़त; BJP पिछड़ी; 1 सीट पर कांग्रेस आगे

Date:

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के पांच वार्डों के उपचुनाव की मतगणना जारी है। दिल्ली के राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, उत्तरी दिल्ली नगर निगम (NDMC) के तहत दो वार्ड और पूर्वी दिल्ली नगर निगम (EDMC) के तीन वार्ड के लिए मतगणना चल रही है। इसके साथ ही दिल्ली के शालीमार बाग (उत्तर), रोहिणी-सी, त्रिलोकपुरी, कल्याणपुरी और चौहान बांगर वार्ड भी गिनती चल रही है। इन पांचों सीटो में चार पर आम आदमी पार्टी और भाजपा में टक्कर चल रही है तो एक सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी ने बढ़त बना ली है। कुलमिलाकर भाजपा पिछड़ती दिखाई दे रही है तो आम आदमी पार्टी के कई प्रत्य़ाशी आगे हैं।

LIVE MCD By Election Result 2021:

  • चौहान बांगर सीट पर स्थानीय मुद्दों पर चुनाव नहीं हुए थे। यहां दिल्ली दंगा व तब्लीगी जमाती मुद्दा थे। छठे राउंड में भी कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी ज़ुबैर आगे चल रहे हैं, वहीं AAP उम्मीदवार हाजी इशराक खान पीछे हैं। चौहान बांगर सीट पर AAP नेता अब्दुल रहमान पार्षद थे। 2020 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में वह विधायक का चुनाव लड़े थे और जीत गए थे। तभी से यह सीट पार्षद के लिए खाली थी। मौजूदा नतीजों को देखते हुए यह सीट कांग्रेस जीत रही है।
  • शालीमार बाग उत्तर वार्ड में आम आदमी पार्टी उम्मीदवार सुनीता मिश्रा लगातार आगे चल रही हैं। मतगणना केंद्र के बाहर AAP कार्यकर्ताओं ने उत्साह में नारेबाजी शुरू कर दी है।
  • 5वें राउंड के बाद शालीमार बाग वार्ड 62 एन में आम आदमी पार्टी 1342 मतों से आगे चल रहे हैं।
  • चौहान बांगर में 5वें राउंड में भी कांग्रेस प्रत्याशी जुबेर अहम आगे चल रहे हैं। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी 5 हज़ार से ज़्यादा वोट से आगे चल रही हैं।
  • त्रिलोकपुरी ईस्ट वार्ड से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी विजय कुमार ने 3000 से अधिक वोटों से बढ़त बनाई है। यहां पर दूसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ओम प्रकाश हैं।
  • कल्याणपुरी वार्ड में धीरेंद्र कुमार ने बढ़त बना ली है।

  • चौहान पुर बांगर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी जुबैर अहमद ने दूसरे राउंड में बढ़त बना ली है। पूर्वी दिल्ली की चौहान बांगर वार्ड पर कांग्रेस प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। यहां पर AAP प्रत्याशी व पूर्व विधायक हाजी इशराक खान काफी पीछे चल रहे हैं।
  • बाहरी स्थित शालीमार बाग 62 एन वार्ड से चार राउंड के बाद आम आदमी पार्टी प्रत्याशी राम चन्द्र 1514  वोट से आगे चल रहे हैं।
  • कल्याणपुरी वार्ड में भाजपा प्रत्याशी सियाराम कनौजिया 692 वोट से पीछे हो गए हैं, यहां पर आम आदमी पार्टी प्रत्याशी धीरेंद्र कुमार आगे चल रहे हैं।
  • शालीमार बाग वार्ड 62 एन के निगम उपचुनाव के लिए मतगणना हो रही है। यहां पर आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी सुनीता मिश्रा 2141 वोटों से बढ़त बना ली है। तीन राउंड के बाद भी शालीमार बाग में आम आदमी पार्टी आगे है।

  • बाहरी दिल्ली स्थित रोहिणी सी वार्ड 32 एन के मतों की गणना रोहिणी सेक्टर 23 स्थित स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में शुरू हुई है। इस वार्ड से दो निर्दलीय समेत कुल छह प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां पर दो राउंड की गिनती हो चुकी है। यहां पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी करीब 600 वोट से आगे चल रहे हैं।
  • पूर्वी दिल्ली स्थित मंडावली स्थित राजकीय सर्वोदय कन्या विद्यालय मतगणना केंद्र की तरफ जाने वाली सड़क को बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया गया है। इससे वाहन वापस लौट रहे हैं।
  • मंडावली, शालीमार बाग, रोहिणी व शास्त्री पार्क में चार मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। पूर्वी निगम के त्रिलोकपुरी पूर्व, कल्याणपुरी वार्ड के वोटों की गिनती मंडावली में सर्वोदय बाल विद्यालय नंबर एक में बने मतगणना केंद्र पर होगी। चौहान बांगर वार्ड के वोटों की गिनती शास्त्री पार्क स्कूल में बने मतगणना केंद्र में होगी। दरअसल, अगले साल दिल्ली के तीनों नगर निगम (उत्तरी दिल्ली नगर निगम, पूर्वी दिल्ली नगर निगम और दक्षिणी दिल्ली नगर निगम) की सभी सीटों पर चुनाव होना है। ऐसे में भाजपा, कांग्रेस और दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी के लिए यह उपचुनाव अगले साल होने वाले दिल्ली नगर निगम चुनाव का सेमीफाइनल माा जा रहा है।

बाहरी दिल्ली : राउंड 4

भाजपा – राकेश गोयल 675

AAP – राम चन्द्र 1514

कांग्रेस – मेमवती बरवाला 247

बसपा – ओम प्रकाश 345

निर्दलीय -अदिति -22

निर्दलीय -तनुजा -5

नोटा-4

चौहान बांगर में छाया हुआ है दिल्ली दंगा व तब्लीगी मरकज का मुद्दा

पूर्वी दिल्ली नगर निगम के चौहान बांगर वार्ड में उपचुनाव पार्षद का है। इस सीट पर स्थानीय मुद्दे गायब है। इस वार्ड में दिल्ली दंगा व निज़ामुद्दीन स्थित तब्लीगी मरकज का मुद्दा छाया हुआ है। 22 फरवरी 2020 को सीएए के विरोध में चौहान बांगर से कुछ मीटर की दूरी पर जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के नीचे पिंजरा तोड़ संगठन के सदस्यों व महिलाओं ने रोड जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया था। अगले दिन 23 फरवरी को जाफराबाद रोड पर दंगे शुरू हो गए थे, इसके बाद पूरे जिले में दंगे शुरू हो गए थे। इस दंगे में 53 लोगों की मौत हुई थी। इस दंगे से चौहान बांगर भी प्रभावित हुआ था। वही कोरोना काल में निज़ामुद्दीन स्थित तब्लीगी मरकज को सील कर दिया था, आरोप था जमातियों ने कोरोना को फैलाया।

तीनों सीटें आम आदमी पार्टी के पार्षदों के विधायक बनने के बाद खाली हुई थीं

बता दें कि तीन मार्च को मतों की गणना की जाएगी। सभी सीटों पर मुख्य मुकाबला भाजपा, आप और कांग्रेस के बीच है। कई निर्दलीय प्रत्याशी भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पूर्वी निगम में तीन सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। इसमें कल्याणपुरी, त्रिलोकपुरी ईस्ट और चौहान बांगर सीट शामिल हैं। ये तीनों सीटें आम आदमी पार्टी के पार्षदों के विधायक बनने के बाद खाली हुई थीं। इन तीनों पर डेढ़ सौ से अधिक बूथ बनाए गए हैं। इनमें 59 चौहान बांगर में ही हैं। उधर, उत्तरी निगम के शालीमार बाग और रोहिणी वार्ड में उपचुनाव होने हैं। यहां मतदान के लिए 143 बूथ बनाए गए हैं। रविवार को मतदान के बाद बुधवार को मतों की गणना की जाएगी।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni News: स्कूल वाहनों की सघन जांच, बिना बीमा-फिटनेस चल रहे दो वाहन जब्त, 4 हजार रुपये का जुर्माना

सिवनी जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन...