Homeदेशमैनकाइंड फार्मा का बड़ा ऐलान: कोरोना वॉरियर्स के परिवारों के लिए 100...

मैनकाइंड फार्मा का बड़ा ऐलान: कोरोना वॉरियर्स के परिवारों के लिए 100 करोड़ , अनिल कपूर ब्रैंड एंबेसेडर

Date:

नई दिल्ली: कोरोना कहर (Corona Virus) की दूसरी लहर के बीच जानी-मानी दवा बनाने वाली कंपनी मैनकाइंड फार्मा (Mankind Pharma) कोरोना वॉरियर्स (Corona Warriors) के परिवारों की लिए मदद के लिए आगे आई है. दवा बनाने वाली कंपनी मैनकाइंड फार्मा (Mankind Pharma) ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में अपनी जानों की कुर्बानी देने वाले कोरोना वॉरियर्स (Corona Warriors) के परिवारों के लिए 100 करोड़ रुपये की मदद का बड़ा ऐलान किया है. 

मैनकाइंड फार्मा (Mankind Pharma) कंपनी ने अखबारों में एक विज्ञापन देकर कोरोना वॉरियर्स (Corona Warriors) का एहसान जताया जो की बेहद सराहनीय कदम है इसके साथ ही 100 करोड़ की इस मदद को छोटा सा योगदान कहा.

इसके साथ ही कोरोना वॉरियर्स (Corona Warriors) के परिवारों को 100 करोड़ की यह मदद फौरन मिले, इसलिए कंपनी ने रकम को किश्तों में फौरन ही जारी करने का फैसला भी कंपनी (Mankind Pharma) ने किया है. 

अनिल कपूर को बनाया ब्रैंड एंबेसडर

मैनकाइंड फार्मा (Mankind Pharma) ने इस मुहिम को अगले तीन महीने में पूरा करने का दावा किया है. और यह भी कहा कि कोरोना वॉरियर्स (Corona Warriors) की मदद के लिए लोग आगे आएं, इस संदेश को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए मैनकाइंड फार्मा (Mankind Pharma) ने मशहूर अभिनेता अनिल कपूर को इस मुहिम का ब्रैंड एंबेसडर बनाया है. 

मदद के लिए फर्ज नहीं कर्ज बताया

कंपनी के विज्ञापन में मैनकाइंड फार्मा (Mankind Pharma) ने एक कविता की मदद से कोरोना वॉरियर्स (Corona Warriors) को इस कोरोना महामारी के खिलाफ सबसे बड़ी उम्मीद बताया और इस उम्मीद का हौसला बढ़ाने की अपील भी की. कंपनी (Mankind Pharma) ने उनके लिए दी गई 100 करोड़ की मदद को फर्ज नहीं , कोरोना वॉरियर्स (Corona Warriors) का कर्ज चुकाने की कोशिश बताया .

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related