Homeदेशआइये जानते है कौन कौन से चाइनीज ऐप्स हुए है बैन, अब...

आइये जानते है कौन कौन से चाइनीज ऐप्स हुए है बैन, अब क्या ऐप करेंगे काम? जानिए सब कुछ

Date:

Chinese Apps Ban in India – सोशल मीडिया पर 59 चीनी ऐप्स को लेकर लोग कई तरह के सवाल पूछ रहे हैं. जैसे – ऐप काम करेगा या नहीं, अब तक क्यों डाउनलोड का ऑप्शन दिख रहा है.

भारत सरकार ने 59 चीनी ऐप्स को बैन करने का ऐलान किया है. क्या ये ऐप्स अब आपके स्मार्टफोन में काम करना बंद कर देंगे? जवाब है – अभी के लिए नहीं बंद होंगे. ऐप बैन और ब्लॉक दो चीजें हैं, जिन्हें पहले समझना होगा. इससे पहले भी चीनी ऐप्स भारत में बैन किए जा चुके हैं.

अब तक प्ले स्टोर/ऐप स्टोर पर क्यों दिख रहे हैं ये ऐप्स?

खबर लिखे जाने तक Android के गूगल प्ले स्टोर और Apple के ऐप स्टोर पर ये सभी 59 चीनी ऐप्स में से टिक टॉक और हेलो ऐप्प को छोड़कर सभी लाइव हैं. यानी अब भी यूजर्स इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं. जो लोग ये ऐप यूज करते हैं उनके पास ये ऐप काम भी कर रहे हैं. सरकार की रिक्वेस्ट के बाद कंपनियां कुछ समय लेती हैं और इसके बाद इन्हें ऐप प्लेटफॉर्म से हटाया जाता है.

सोशल मीडिया पर लोग लगातार ये सवाल पूछ रहे हैं कि ये किस तरह का बैन है. क्योंकि ऐप तो अब भी काम कर रहे हैं और ये अब तक प्ले स्टोर और ऐप स्टोर में डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं तो फिर इसे कैसे बैन कहा जाए. ऐप बैन करने की स्थिति में आम तौर पर सरकार की तरफ गूगल और ऐपल को अपने भारतीय ऐप स्टोर से इन ऐप्स को हटाने के लिए कहा जाता है. इसमें थोड़ा वक्त लगता है.

Tik Tok ऐप यूजर्स और कॉन्टेंट का क्या होगा?

एक बड़ा सवाल कॉन्टेंट को लेकर भी है. भारत में TikTok के करोड़ों यूजर्स हैं. ऐसे में टिक टॉक के वीडियोज कहां जाएंगे? यूजर्स टिक टॉक पर कॉन्टेंट से पैसे भी कमाते हैं उन यूजर्स का डेटा कहां रखा जाएगा?

जिन स्मार्टफोन यूजर्स के पास टिक टॉक पहले से ही इंस्टॉल्ड है, क्या वो इस ऐप को यूज कर पाएंगे?

गौरतलब है कि भारत में पहले भी कुछ चीनी ऐप्स को बैन किया गया है. इनमें Tik Tok भी है. तब भी बैन करने के बाद इसे गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से हटा दिया गया था. यानी कोई नया यूजर इसे इंस्टॉल नहीं कर सकता था.

यानी अगर इस बार पिछली बार की तरह ही सरकार बैन लगाती है तो आपके स्मार्टफोन का ऐप काम करता रहेगा. कॉन्टेंट भी अपलोड कर सकेंगे. लेकिन नया यूजर इसे डाउनलोड नहीं कर पाएगा. पिछली बार ये भी देखने को मिला था कि टिक टॉक ऐप को लोग एक दूसरे के साथ मोबाइल से शेयर करने लगे. अब टिक टॉक को छोड़ कर दूसरे चीनी ऐप्स की बात करें तो शायद इन ऐप्स के साथ भी इसी तरह का नियम लागू होगा. यानी सरकार गूगल और ऐपल से इसे अपने ऐप प्लेटफॉर्म से हटाने के लिए कहेगी. प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से हटाए जाने के बाद ये ऐप काम करता रहेगा.

पूरी तरह बैन होने पर ऐप्स यूज नहीं किए जा सकेंगे? नहीं. अगर सरकार चाहे तो ये सभी 59 ऐप्स को पूरी तरह ब्लॉक कर सकती है. इसके लिए सरकार आईपी एड्रेस का सहारा ले सकती है. ऐसा करने से यूजर इन ऐप्स को यूज ही नहीं कर पाएंगे. हालांकि इन सब के बावजूद कई तरीके हैं जिनसे ये ऐप्स यूज किए जा सकते हैं जो ट्रिकी हैं.

ये रही बैन हुए चाइनीज ऐप्प

1. टिकटॉक (TikTok)
2. शेयर इट (Shareit)
3. केवई (Kwai)
4. यूसी ब्राउजर (UC Browser)
5. बैडू मैप (Baidu map)
6. शीईन (Shein)
7. क्लैश ऑफ किंग (Clash of Kings)
8. डीयू बैटरी सेवर (DU battery saver)
9. हेलो (Helo)
10. लाइक (Likee)
11. यूकैम मेकअप ( YouCam makeup)
12. एमआई कम्युनिटी ( Mi Community)
13. सीएम ब्राउजर (CM Browers)
14. वायरस क्लीनर (Virus Cleaner)
15. एपीयूएस ब्राउजर (APUS Browser)
16. रोमवी (ROMWE)
17. क्लब फैक्ट्री (Club Factory)
18. न्यूज डॉग (Newsdog)
19. ब्यूटी प्लस (Beutry Plus)
20. वीचैट (WeChat)
21. यूसी न्यूज (UC News)
22. क्यू क्यू मेल (QQ Mail)
23. वीबो (Weibo)
24. ज़ेडर (Xender)
25. क्यू क्यू म्यूजिक (QQ Music)
26. क्यू क्यू न्यूजफीड (QQ Newsfeed)

27. बीगो लाइव (Bigo Live)
28. सेल्फी सिटी (SelfieCity)
29. मेल मास्टर (Mail Master)
30. पैरलर स्पेस (Parallel Space)
31. एमआई वीडियो कॉल-शियॉमी (Mi Video Call – Xiaomi)
32. वीसाइन (WeSync)
33. ईएस फाइल एक्सप्लोरर (ES File Explorer)
34. वीवा वीडियो (Viva Video)
35. मीईटू (Meitu)
36. वीगो वीडियो ( Vigo Video)
37. न्यू वीडियो स्टेटस (New Video Status)
38. डीयू रिकॉर्डर (DU Recorder)
39. वॉलट हाइड (Vault- Hide)
40. कैचे क्लीयर डीयू ऐप स्टूडियो (Cache Cleaner DU App studio)
41. डीयू क्लीनर (DU Cleaner)
42. डीयू ब्राउजर (DU Browser)
43. हैगो प्ले विद न्यू फ्रेंड्स (Hago Play With New Friends)
44. कैम स्कैनर (Cam Scanner)
45. क्लीन मास्टर चीता मोबाइल (Clean Master – Cheetah Mobile)
46. वंडर कैमरा (Wonder Camera)
47. फोटो वंडर (Photo Wonder)

48. क्यू क्यू प्लेयर (QQ Player)
49. वी मीट (We Meet)
50. स्वीट सेल्फी (Sweet Selfie)
51. बैडू ट्रांसलेट (Baidu Translate)
52. वी मेट (Vmate)
53. क्यू क्यू इंटरनेशनल (QQ International)
54. क्यू क्यू सिक्योरिटी सेंटर (QQ Security Center)
55. क्यू क्यू लॉन्चर (QQ Launcher)
56. यू वीडियो (U Video)
57. वी फ्लाई स्टेटस वीडियो ( V fly Status Video)
58. मोबाइल लिजेंड्स (Mobile Legends)
59. डीयू प्राइवेसी ( DU Privacy)

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related