HomeदेशBJP नेता की पत्नी से गैंगरेप, TMC के नेताओं पर है आरोप,...

BJP नेता की पत्नी से गैंगरेप, TMC के नेताओं पर है आरोप, अब तक 2 गिरफ्तार

Date:

कोलकाता: पश्चिम बंगाल (West Bengal) से बेहद शर्मनाक घटना प्रकाश में आई है. जिस समय पति घर पर नहीं था उस समय भाजपा नेता की पत्नी के साथ TMC के नेताओं द्वारा गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया .

इस गैंगरैप के मामले में भाजपा नेता ने टीएमसी नेताओं पर गैंगरैप का आरोप लगाया . भाजपा नेता के अनुसार TMC के पांच लोगों ने मिलकर इस घिनौनी करतूत को अंजाम दिया है. हालाँकि अभी पुलिस ने TMC के ब्लॉक अध्यक्ष और यूथ अध्यक्ष को गिरफ्तार किया है।

समाचार लिखे जाने तक प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता का पति किसी पर्सनल काम से कोलकाता गया हुआ था उस समय पत्नी घर पर अकेली थी . अकेलेपन का फायदा उठाकर भाजपा नेता की पत्नी से देर रात आरोपी उनके घर आकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है।

इस पूरे मामले को लेकर भाजपा नेता अमित मालवीय ने एक ट्वीट किया उस तवीत में उन्होंने लिखा बंगाल के बगनान में भाजपा कार्यकर्ता की 34 वर्षीय पत्नी को कुतुबुद्दीन मलिक और अन्य के नेतृत्व में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने बांधकर बेरहमी से गैंगरेप किया।

स्थानीय पुलिस ने शुरू में उनकी शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया और मामले को हल्का करना चाहती थी। टीएमसी विरोधियों को चुप कराने के लिए रेप को राजनीतिक हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related