Homeदेशश्रीनगर में सुरक्षाबलों की जॉइंट टीम पर हुआ हमला, बीएसएफ के दो...

श्रीनगर में सुरक्षाबलों की जॉइंट टीम पर हुआ हमला, बीएसएफ के दो जवान शहीद

Attack on bsf in sri nagar: श्रीनगर में बीएसएफ की टीम पर हुए हमले में दो जवान शहीद हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, आतंकी हमला करने के बाद जवानों की राइफल लेकर भी भाग गए हैं।

Date:

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के पंदाच इलाके में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की टीम पर आतंकियों ने हमला कर दिया। इस हमले में बीएसएफ के दो जवान घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हमले में गंभीर रूप से घायल होने के कारण दोनों ही जवान शहीद हो गए। बताया गया कि हमलावर आतंकियों बीएसएफ जवानों की राइफल लेकर भाग गए हैं।

शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीनगर के गांदरबल के पंदाच इलाके में सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम पर आतंकियों ने हमला कर दिया। इस हमले में बीएसएफ के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आननन-फानन में अस्पताल भेजा गया। हमलावरों को मौका मिला और वे इन जवानों की राइफल्स लेकर फरार हो गए।

जारी है सर्च ऑपरेशन
गंभीर रूप से घायल हुए जवानों की अस्पताल में इलाज के दौरान जान चली गई। सूत्रों के मुताबिक, आतंकी इन्हीं दोनों जवानों की राइफल लेकर फरार हो गए हैं। हमले के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में छानबीन शुरू कर दी है। आशंका है कि कुछ आतंकी आसपास ही छिपे हो सकती है। इनकी तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है।

बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि वे इस घटना के बारे में तथ्यों की जानकारी जुटा रहे हैं। बताया गया कि हमले के वक्त बीएसएफ के जवान इलाके में पट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान आतंकियों ने जवानों पर गोलीबारी कर दी , जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related