Homeदेशजेसिका लाल की बहन सबरीना लाल का निधन

जेसिका लाल की बहन सबरीना लाल का निधन

Date:

दिल्ली। जेसिका लाल के हत्यारों को न्याय के कठघरे में लाने के लिए लंबी कानूनी लड़ाई लडऩे वाली उनकी बहन सबरीना लाल (SABRINA LAL) का रविवार को निधन हो गया। सबीना के भाई रंजीत लाल ने यह जानकारी दी है।

उन्होंने (SABRINA LAL) मीडियाकर्मियों को जानकारी देते हुए बताया, कि सबरीना अस्वस्थ्य थी। उनका पिछले दिनों अस्पताल आना-जाना लगा रहता था। रविवार की शाम को उनकी ज्यादा तबियत बिगड़ी और मौत हो गई।


फाउंडेशन शुरू करने की दी थी जानकारी
पिछले साल, सबरीना (SABRINA LAL) ने मीडियाकर्मियों को दिए हुए अपने बयान में कहा था, कि न्याय प्राप्त करने में महिलाओं की मदद करने के लिए अपनी बहन की स्मृति में एक फाउंडेशन शुरू करने की योजना के बारे में बात की थी। आपको बता दे कि जेसिका लाल की 1999 में राष्ट्रीय राजधानी स्थित एक रेस्तरां में हत्या कर दी गई थी। सबरीना ने कहा था, ”वह (जेसिका) अपने जीवन में बहुत ही खुश और सकारात्मक नजरिए वाली थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related