Homeदेशदिल्ली से देवघर के लिए इंडिगो की फ्लाइट ने भरी उड़ान, बम...

दिल्ली से देवघर के लिए इंडिगो की फ्लाइट ने भरी उड़ान, बम की सूचना मिलने पर लखनऊ में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Information about bomb in Indigo flight going from Delhi to Deoghar, emergency landing in Lucknow

Date:

लखनऊ। दिल्ली से देवघर जा रही इंडिगो के एक विमान में सोमवार को बम की सूचना मिली। इस पर विमान की लखनऊ हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिग कराई गई। हालांकि जांच के बाद यह सूचना झूठी निकली।

लखनऊ एयरपोर्ट के प्रवक्ता की ओर से बयान जारी कर बताया गया कि दिल्ली से संचालित होने वाली इंडिगो की विमान (6E 6191) बम की सूचना मिली थी।

इसके बाद उसे अमौसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सभी आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर विमान की सघन चेकिंग की गई।

जांच में बम मिलने की सूचना पूरी तरह से भ्रामक मिली। इसके बाद फिर विमान को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related