Homeमध्य प्रदेशएमपी के जबलपुर में 21 वर्षीय युवक सिर में पटका पत्थर, मौत...

एमपी के जबलपुर में 21 वर्षीय युवक सिर में पटका पत्थर, मौत ; खाली मैदान में मिला था शव

A 21-year-old youth was hit in the head by a stone in MP's Jabalpur, died; dead body was found in an empty field

Date:

जबलपुर। तिलवारा थानान्तर्गत सगड़ा के खाली मैदान एक युवक का शव बरामद हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस बल ने स्थिति संभाली तो पता चला कि मृतक चौकीताल निवासी नीरज लोधी है।

शव की हालत देख कर उसकी नृशंस हत्या और चेहरे पर धारदार हथियार से वार करने तथा पत्थर पटक कर वारदात को अंजाम दिए जाने का अंदाज लगाया गया है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आज्ञात आरोपित के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर जाँच शुरू की. तिलवारा थाना प्रभारी आरके झारिया ने बताया कि सोमवार सुबह 9 बजे सूचना मिली कि संगड़ा स्थित एक खाली प्लाट में एक व्यक्ति लहुलुहान पड़ा है।

घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पतसाजी कराया तो मृतक चौकीताल निवासी नीरज लोधी निकला जो खेती-किसानी का कार्य करता था।

मौके पर एफएसएल टीम द्वारा शव को कब्जे में लेकर छानबीन की गई एवं तथ्यों को सहेजा। इसमें प्रारंभिक तौर पर यह माना जा रहा है कि युवक से मारपीट कर उसके चेहरे पर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया है।

फिर पत्थर पटक कर मौत के घाट उतार दिया गया है। पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भेजकर हत्या का मर्ग कायम किया गया है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related