Homeदेशकोरोना से जंग में भारत और अमेरिका एक साथ लड़ने को तैयार

कोरोना से जंग में भारत और अमेरिका एक साथ लड़ने को तैयार

दोनों नेताओं ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भारत-अमेरिका साझेदारी की पूरी ताकत का उपयोग करने का संकल्प किया.

Date:

नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी से पैदा हुई स्थिति से निपटने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के साथ शनिवार को विस्तृत बातचीत की. दोनों नेताओं ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भारत-अमेरिका साझेदारी की पूरी ताकत का उपयोग करने का संकल्प किया.

मोदी ने इस बातचीत के बारे में ट्वीट कर कहा, ‘‘ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ टेलीफोन पर विस्तृत चर्चा हुई. ’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी चर्चा काफी अच्छी रही और हमने कोविड-19 से निपटने में भारत-अमेरिका साझेदारी की पूरी ताकत का उपयोग करने पर सहमति व्यक्त की.’’ 

बता दें कि अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक 2,78,458 मामले सामने आए हैं और 7,100 से अधिक मौतें हुई हैं. वहीं, भारत में 3,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं और 68 लोगों की मौतें हुई हैं.

अमेरिका में इस वैश्विक महामारी के केंद्र न्यूयॉर्क में COVID-19 के मामलों की संख्या 100,000 का आंकड़ा पार कर गई और 2-3 अप्रैल के बीच एक ही दिन में सबसे अधिक लोगों की मौत हुई.

एक अमेरिकी अखबार के मुताबिक, न्यूयॉर्क में मार्च के पहले 27 दिनों के मुकाबले पिछले 24 घंटे में अधिक लोग मरे हैं. पिछले तीन दिनों में राज्य में मृतकों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है.

बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी फोन पर बात की थी. दोनों नेताओं ने कोरोना वायरस महामारी को लेकर चर्चा की. प्रधानमंत्री मोदी ने रूस में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के जल्द ठीक होने की कामना की और उम्मीद जताई कि रूस इस बीमारी को जल्द ही काबू करने में सफल हो. दोनों नेताओं ने इस महामारी की चुनौतियों से निपटने के लिए आपसी सहयोग पर सहमति जाहिर की. 

इसके अलावा प्रधानमंत्री ने आज ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सनारो से भी कोरोना वायरस को लेकर फोन पर बात की थी.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related