Homeदेशसरिया, सीमेंट और ईंट की कीमतों में भारी गिरावट, अब नहीं करें...

सरिया, सीमेंट और ईंट की कीमतों में भारी गिरावट, अब नहीं करें घर बनाने का इंतजार; देखें नया रेट

Heavy fall in the prices of bars, cement and bricks, now do not wait to build a house; see new rate

Date:

देश में महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन पेट्रोल डीजल और घर बनाने में काम आने वाली सामग्री की कीमत लगातार गिरती जा रही है। अगर अब कोई व्यक्ति घर बनाने का सोच रहे हैं तो उनके लिए सुनहरा मौका है।

आगामी समय में बारिश का मौसम शुरू हो जाएगा ऐसे में सरिया, सीमेंट, ईट और गिट्टी के दाम कम हो गए हैं। बारिश में अधिकतर मकान नहीं बनते हैं। ऐसे में अब सरिए, ईंट और गिट्टी के दाम कम हो गए हैं।

सरिए की कीमत में भारी गिरावट

अगर हम बात करें लोहे के सरिए की तो इसकी कीमत में लगातार गिरावट जारी है। पिछले दिनों 8000 रुपये प्रति टन की गिरावट दर्ज की गई थी। ऐसे में अब 20000 प्रति टन की गिरावट दर्ज की गई है।

वहीं सरकार ने स्टील पर एक्सपोर्ट ड्यूटी बढ़ा दी है। बाजार में स्टील उत्पादों की कीमतों में भारी गिरावट देखी जा रही है। वहीं अप्रैल में खुदरा भाव 82000 प्रति टन तक पहुंच गया था, लेकिन अब सरिए के दाम घटकर 6200 से 63000 प्रति टन हो गया है। इसके अलावा ब्रांडेड सरिए की बात करें तो 92000 से 93000 प्रति टन है।

सीमेंट के दाम भी गिरे

अगर घर को मजबूती देने का काम करते हैं तो उसमें सरिए और सीमेंट के दाम तो लगातार गिरते जा रहे हैं। ऐसे में अगर सीमेंट की बात करें तो पिछले दो-तीन हफ्ते में 60 रुपये कम हुए हैं बिरला उत्तम सीमेंट की बात करें तो एक बोरी पहले 400 में मिलती थी, लेकिन अब इसकी कीमत 380 रुपये हो गई है।

इसके अलावा बिरला सम्राट की कीमत 440 रुपये से घटकर 420 रुपये हो गई है। वहीं एसएससी की कीमत 450 से 440 रुपये तक पहुंच गई है। इस मामले में कारोबारियों ने जानकारी दी है कि सीमेंट की कीमतें अभी भी सामान्य से ऊपर है, लेकिन आने वाले कुछ दिनों में इसमें गिरावट हो सकती है।

इसके अलावा ईंट के दाम में भी गिरावट दर्ज की गई है। एक अभी तक साढ़े 8 बजे रुपए की मिल रही थी, लेकिन इसमें भी कुछ कमी देखी जा रही है। यानी कि अब सरिया, सीमेंट, ईंट जोकि घर बनाने में मुख्य माने जाते हैं। ऐसे में इन सामग्री की कीमत कम होने से आम जनता को काफी राहत मिल रही है।

इनकी कीमत 3 महीने कम रहेगी, लेकिन जैसे ही बारिश खत्म होगी। वैसे ही इनकी कीमत में फिर से उछाल देखने की संभावना मिल रही है। हालांकि अभी जिन लोगों को मकान बनाना है। वहां इन सामग्री को अभी से ही स्टॉक कर सकता है क्योंकि हो सकता है। आगामी समय में इनकी कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिले है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related