Homeटेक्नोलॉजीनए साल की पूर्व संध्या 2020: 2020 के आखिरी दिन के लिए...

नए साल की पूर्व संध्या 2020: 2020 के आखिरी दिन के लिए Google ने बनाया खास डूडल

Date:

नई दिल्ली। नए साल की पूर्व संध्या 2020: 2020 के आखिरी दिन के लिए Google ने बनाया खास डूडल दिग्गज सर्च इंजन कंपनी Google ने न्यू ईयर के खास अवसर पर आकर्षक डूडल बनाया है। इस डूडल को New’s Year Eve 2020 (नए साल की पूर्व संध्या 2020) नाम दिया गया है। इस डूडल को देखें तो इसमें एक घर दिखाई दे रहा है, जिसे रंग-बिरंगे बल्ब से सजाया गया है। इसके साथ ही इसमें एक घड़ी भी दिखाई दे रही है और इसमें 2020 लिखा है।

नए साल की पूर्व संध्या 2020 डूडल पर क्लिक करते मिलेगी न्यू ईयर से जुड़ी खबरें

यूजर्स जैसे ही गूगल के डूडल पर क्लिक करेंगे, तो स्क्रीन पर न्यू ईयर सेलिब्रेशन पेज ओपन हो जाएगा। यहां यूजर्स को न्यू ईयर कैसे सेलिब्रेट करें और इससे जुड़ी खबरें मिलेंगी।

एक्ट्रेस ज़ोहरा सहगल पर बनाया गया डूडल   

आपको बता दें कि गूगल ने इससे पहले 29 सितंबर 2020 को एक्ट्रेस ज़ोहरा सहगल की याद में डूडल बनाया था। ज़ोहरा सहगल की बात करें तो वह उन अभिनेत्रियों में से हैं, जिन्होंने 60 के दशक में ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान हासिल कर ली और उसके साथ ही कई बॉलीवुड फिल्मों में भी किया किया।

ज़ोहरा सहगल का जन्म तो 27 अप्रैल, 1912 को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में हुआ था और उनका निधन 10 जुलाई 2014 को हुआ था। लेकिन, 29 सितंबर के दिन रिलीज हुई थी उनकी फिल्म ‘नीचा नगर’। 1946 में रिलीज हुई वो फिल्म, जिसकी वजह से उन्हें आज भी याद किया जाता है। एक्ट्रेस ने इप्टा की मदद से बनी चेतन आनंद की फिल्म ‘नीचा नगर’ में अभिनय किया था। कान फिल्म फेस्टिवल में पुरस्कार जीतकर अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाने वाली यह पहली भारतीय फिल्म थी। यह फिल्म आज ही के दिन रिलीज हुई थी।

लॉकडाउन के दौरान इस गेम का बनाया गया डूडल

गूगल ने अप्रैल में लगे लॉकडाउन के दौरान Fischinger गेम का डूडल बनाया था। म्यूजिकल गेम Fischinger की बात करें तो इसे खेलना बेहद आसान है। इसमें कई सारे कॉलम  दिए गए हैं और आपको अपनी पसंद के कॉलम पर क्लिक करना है। हर कॉलम में आपको अलग-अलग म्यूजिक सुनाई देगा। आप चाहें तो इसे बदल भी सकते हैं

Fischinger गेम को Oskar Fischinger की 117वीं सालगिरह के मौके पर पेश किया गया था। Oskar Fischinger म्यूजिकल क्षेत्र की एक दिग्गज व जानी-मानी ​हस्ती है जिन्होंंने म्यूजिक के क्षेत्र में कई बड़े बदलाव किए। म्यूजिक के क्षेत्र में दिया जाने वाला सबसे बड़ा अवार्ड Oskar पर इन्हीं को समर्पित है।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related