Homeदेशसोने के वायदा भाव में गिरावट, चांदी भी हुई काफी सस्ती, जानें...

सोने के वायदा भाव में गिरावट, चांदी भी हुई काफी सस्ती, जानें क्या चल रहे हैं रेट

Date:

नई दिल्ली। सोने एवं चांदी की वायदा कीमतों में शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 10:21 बजे फरवरी, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 114 रुपये यानी 0.23 फीसद की गिरावट के साथ 50,276 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में फरवरी कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का मूल्य 50,390 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। वहीं, अप्रैल में डिलिवरी वाले सोने का भाव 115 रुपये यानी 0.23 फीसद की गिरावट के साथ 50,339 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। गुरुवार को अप्रैल अनुबंध वाले सोने का भाव 50,454 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।

वायदा बाजार में चांदी की कीमत

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह 10:22 बजे मार्च, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 436 रुपये यानी 0.64 फीसद की गिरावट के साथ 67,831 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इससे पिछले सत्र में मार्च अनुबंध वाली चांदी की कीमत 68,267 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। इसी तरह मई, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 522 रुपये या 0.75 फीसद की भाव कमी के साथ 68,637 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। इससे पिछले सत्र में मई कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 69,159 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।

वैश्विक स्तर पर सोने का भाव (Gold Price in Global Market)

ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर फरवरी कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का भाव 0.80 डॉलर यानी 0.04 फीसद की गिरावट के साथ 1,889.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। दूसरी ओर हाजिर बाजार में सोने की कीमत 0.30 डॉलर यानी 0.02 फीसद की भाव कमी के साथ 1,885.12 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।

चांदी की वैश्विक बाजार में कीमत (Silver Price in Global Market)

कॉमेक्स पर मार्च, 2021 कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 0.11 डॉलर यानी 0.42 फीसद की गिरावट के साथ 26.07 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। इसी तरह हाजिर बाजार में चांदी की कीमत 0.24 डॉलर यानी 0.92 फीसद की गिरावट के साथ 25.82 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related