Homeमध्य प्रदेशछिंदवाडा: रक्षाबंधन के दिन गुब्बारे में गैस भरने वाला सिलेंडर फटा, 2...

छिंदवाडा: रक्षाबंधन के दिन गुब्बारे में गैस भरने वाला सिलेंडर फटा, 2 मृत, 3 घायल

Date:

सिवनी। सिवनी जिले के पड़ोसी जिले छिंदवाड़ा में रविवार रक्षाबंधन की शाम छोटा तालाब के पास एक गुब्बारे वाले के पास रखा गैस से भरा सिलेंडर फट गया, जिससे गुब्बारे वाले समेत एक अन्य व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य तीन लोग इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचा दिया जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भयानक था कि उसकी आवाज से पूरा क्षेत्र दहल उठा। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्गा चौक पुराना पावर हाऊस निवासी शेख इब्राहिम पिता शेख स्माईल 70 गुब्बारे में गैस भर कर बेचने का काम करता था। वह रोजाना छोटा तालाब के पास अपनी दुकान लगाता था।

रक्षाबंधन का त्योहार होने पर रविवार को भी शेख इब्राहिम ने छोटा तालाब के पास गुब्बारों की दुकान लगाई थी। शाम 5:30 बजे लगभग जब वह गुब्बारों में गैस सिलेंडर से हवा भर रहा था तब अचानक गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। सिलेंडर में धमाका इतनी जोर से हुआ की पूरा क्षेत्र धमाके की अवाज से दहल गया।
गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से शेख इब्राहिम और पास में खड़े रेल्वे स्टेशन लोको कॉलोनी निवासी मोहम्मद ताजुद्दीन पिता निजामुद्दीन अंसारी 40 की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सुक्लूढाना निवासी सुरेश पिता जेठूलाल यादव 35 दोपहर के समय किसी काम के चलते छोटी बाजार की ओर गया हुआ था जब वह अपनी दुपहिया वाहन पर सवार होकर अपने घर की ओर जा रहा था। जब वह गुब्बारे की दुकान के सामने से गुजर रहा था इस दौरान सिलेंडर ब्लास्ट हो गया जिससे सुरेश यादव भी उसकी चपेट में आकर घायल हो गया। सुरेश यादव को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

हादसे की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और घायलों को उपचार के लिए पहुंचाया तथा दोनों शवों को पोस्ट मार्टम के लिए पहुंचाया। उक्त बात की सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार उईके भी जिला अस्पताल पहुंचे और उन्होंने घायलों से चर्चा की। उईके ने कोतवाली पुलिस को उक्त मामले की बारीकी से जांच करने के निर्देश दिया है. जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने मृतक परिवार को 4 लाख रुपये, गंभीर घायल को 1 लाख और अन्य घायल को 50 हजार की सहायता मुख्यमंत्री राहत कोष से की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related