Homeदेशप्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट पद्मश्री डॉ. अशोक पनगड़िया का निधन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने...

प्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट पद्मश्री डॉ. अशोक पनगड़िया का निधन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक

Date:

डेस्क।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जाने-माने न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. अशोक पनगढ़िया के निधन पर दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, डॉ. अशोक पनगढ़िया ने एक उत्कृष्ट न्यूरोलॉजिस्ट के रूप में अपनी पहचान बनाई थी।

चिकित्सा के क्षेत्र में उनके अनुसंधान कार्य से चिकित्सकों और शोधकतार्ओं की कई पीढ़ियों को लाभ होगा। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और मित्रों के लिए संवेदनाएं। ओम शांति।

अशोक पनगढ़िया का शुक्रवार को यहां कोविड-19 सम्बंधी जटिलताओं के कारण निधन हो गया। पनगढ़िया 25 दिनों से अधिक समय तक अस्पताल में थे। उनके फेफड़े खराब हो गए थे। वह कोविड से उबर भी गए थे लेकिन फेफड़ी की जटिलता से वह नहीं बच सके।


पनगढ़िया के नाम पर विभिन्न स्वास्थ्य पत्रिकाओं में 90 से अधिक शोध पत्र हैं। उन्होंने अपने चिकित्सा और सामाजिक सहयोग के लिए यूनेस्को पुरस्कार जीता है, और उन्हें नागरिक अलंकरण पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया था।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

सीएम ने एक ट्वीट में कहा, प्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट और पद्मश्री डॉ अशोक पनगढ़िया के प्रति संवेदना। डॉक्टर अशोक ने चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण पदों पर काम किया। यहां तक कि महामारी के दौरान भी, उन्होंने राज्य में एक चिकित्सक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Also read- https://khabarsatta.com/bollywood/katrina-kaif-is-upset-with-harshvardhan-the-actor-revealed-the-affair-with-vicky-kaushal/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related