Homeदेशजमाती कर रहे नर्सों से 'गंदी बात', CMO की शिकायत पर FIR...

जमाती कर रहे नर्सों से ‘गंदी बात’, CMO की शिकायत पर FIR दर्ज

सीएमओ ने बताया कि जमाती यहां मेडिकल स्टाफ से बीड़ी सिगरेट की डिमांड भी कर रहे हैं. बता दें कि इन जमातियों को कोरोना संदिग्ध माना जा रहा है और टेस्ट के लिए यहां रखा गया है.

Date:

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में आइसोलेशन सेंटर में भर्ती कराए गए कोरोना संदिग्ध जमातियों पर गंभीर आरोप लगते हुए जिला सीएमओ ने घंटाघटर कोतवाली में तहरीर दी है. तहरीर में कहा गया है कि जमाती मेडिकल स्टाफ के साथ बदसलूकी कर रहे हैं. सेंटर में जमाती महिला नर्सों के सामने अर्धनग्न हालत में घूमते हैं और गंदे-गंदे इशारे करते हैं.

सीएमओ ने बताया कि जमाती यहां मेडिकल स्टाफ से बीड़ी सिगरेट की डिमांड भी कर रहे हैं. बता दें कि इन जमातियों को कोरोना संदिग्ध माना जा रहा है और टेस्ट के लिए यहां रखा गया है. गाजियाबाद सीएमओ ने अपनी तहरीर में बताया कि वॉर्ड के अंदर जमाती अश्लील गाने सुनते हैं. दवा और खाना दिया जाता है तो बदतमीजी करते हैं, किसी भी स्टाफ की सुनने को तैयार नहीं हैं. हाउसकीपिंग कर्मचारियों को परेशान करते हैं. जब दूर रहने को कहा जाता है तो जानबूझकर पास आते हैं.

जिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश
गाजियाबाद डीएम ने सीएमओ गाजियाबाद की शिकायत पर जांच के आदेश दिए हैं. MMG अस्पताल में निरीक्षण करने पहुंचे गाजियाबाद के एसपी सिटी मनीष कुमार ने बताया कि आइसोलेशन वॉर्ड में 6 लोगों को भर्ती कराया गया था. ये लोग यहां हॉपिस्टल की नर्स और स्टाफ के साथ गलत हरकत कर रहे हैं. सभी पर सरकारी काम में बाधा डालने व अश्लील हरकतें करने का मुकदमा दर्ज किया गया है.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related