HomeदेशDelhi Lockdown: सीएम केजरीवाल ने एक सप्ताह के लिए आगे बढ़ाया लॉकडाउन,...

Delhi Lockdown: सीएम केजरीवाल ने एक सप्ताह के लिए आगे बढ़ाया लॉकडाउन, जानें कब तक रहेगा

Date:

नईदिल्ली : पिछले कुछ हफ़्तों से देश में कोरोना वायरस लगातार ही अपने पैर पसरता नजर आरह है। देश के अनेकोराज्यों में बहुत ज्यादा बुरा हाल है। एक्सपर्ट से बातचीत में यह बात भी सामने आई है कि कि अभी 15 मई तक कोरोना और भी ज्यादा अपनी चरम सीमा पर होगा, 15 मई तक कोरोना वायरस भारत में विकराल रूप में रहेगा।

Delhi Lockdown: सीएम केजरीवाल ने एक सप्ताह के लिए आगे बढ़ाया लॉकडाउन

इसी बीच दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ने लॉकडाउन को एक सप्ताह के लिए और बढ़ा दिया है । लॉकडाउन के बढ़ने के पहले तक यह छह दिन का लॉकडाउन 26 अप्रैल सोमवार को समाप्त हो रहा था। लकिन दिल्ली को स्थिति फिलहाल सामने नजर आ रही है.

अभी भयानक स्थिति इस समय दिल्ली में है उसको देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लॉकडाउन अगले सोमवार यानी 03 मई सुबह 5 बजे तक के लिए बढ़ा दिया है। यानी अब दिल्ली में 3 मई की सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन जारी रहेगा।

दिल्ली में ऑक्सीजन, बेड की कमी से जूझ रहे अस्पताल

हालाँकि सबसे बड़ी समस्या दिल्ली में यह है कि दिल्ली के अस्पताल ऑक्सीन, बेड की कमी से लम्बे समय से जूझ रहे हैं। मीडिया में आई रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक करीब दो हॉस्पिटलों में ऑक्सीजन खत्म हो जाने के चलते 50 मरीजों की मौत हो गई।

इसके साथ ही कई ऐसे कोरोना मरीज हैं जिन्हें अस्पताल में बेड तक नहीं मिल सका, अस्पताल में बैड ना मिलने की वजह से किसी ने गाड़ी में दम तोड़ दिया तो किसी ने सड़क पर ही।

दिल्ली सरकार को हाईकोर्ट की फटकार

दिल्ली की अरविन्द केजरीवाल सरकार ऑक्सीजन (Delhi Oxygen Crisis) को लेकर कहती है कि दिल्ली में ऑक्सीजन (Oxygen) नहीं बनती है और केंद्र सरकार हमारी मदद नहीं कर रही है।हालाँकि केंद्र सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि जो दिल्ली के लिए आवश्यक कोटा है उससे ज्यादा हमनें ऑक्सीजन सप्लाई के आदेश दिए हैं। पर राज्य सरकार जरा भी ऑक्सीजन के लिए प्रयास नहीं कर रही है, इसी बात के चलते शनिवार को दिल्ली की अरविन्द केजरीवाल सरकार को हाईकोर्ट ने जोरदार फटकार लगाई थी।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

SEONI में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के 17वें स्थापना दिवस पर हुआ CSC DIWAS का भव्य आयोजन

Seoni News: कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के 17वें स्थापना...