HomeदेशDelhi में फिर टूटा Corona रिकॉर्ड, 24 घंटे में मिले 1295 ...

Delhi में फिर टूटा Corona रिकॉर्ड, 24 घंटे में मिले 1295 कोरोना संक्रमित

Date:

नई दिल्ली. कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण का कहर पूरे भारत में बढ़ता ही जा रहा है. वही देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में एक दिन में नए कोरोना संक्रमितों के मिलने का रिकॉर्ड टूटा चुका है . देश की राजधानी में कोरोना संक्रमण के 1295 नए मामले सामने आ चुके हैं. जानकारी के अनुसार 13 मरीजों की मौत भी है. यह लगातार चौथा दिन है जब राजधानी दिल्ली में कोरोना (COVID-19) संक्रमितों के एक हजार से ज्यादा मामले सामने आए हों. उल्लेखनीय है कि दिल्ली में अब तक कोरोना पीड़ितों की संख्या 19844 पहुंच गई है. वहीं 473 मरीजों ने कोरोना संक्रमण के चलते दम तोड़ दिया है.

ठीक होने वालो की संख्या 8 हजार के पार
वहीं राजधानी में अब तक 8478 मरीज पूरी तरह से ठीक होकर घर जा चुके हैं. पिछले 24 घंटों में 416 लोग ऐसे थे जो कोरोना संक्रमण से जंग जीत कर अपने घर चले गए हैं. आपको बता दें कि दिल्ली में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. पिछले 3-4 दिनों से लगातार हजार से ज्यादा की संख्या में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं. इसी वजह से शनिवार को दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या भी अब तक के सबसे उच्चतम स्तर यानी 122 पर पहुंच गई है.

CM केजरीवाल ने जताई चिंता

दिल्ली में कोरोना वायरस से जंग के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार पूरी तरह चौकस है. सरकारी से लेकर निजी अस्पतालों तक में महामारी से ग्रसित लोगों के इलाज के लिए इंतजाम किए गए हैं. सरकार दिल्ली के हर इलाके में लोगों को बीमारी से जागरूक करने को अभियान चला रही है. बावजूद इसके इस महामारी का कहर थम नहीं रहा है. हालात को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी चिंता जाहिर कर चुके हैं. CM केजरीवाल ने शनिवार को मीडिया के साथ बातचीत के दौरान कहा भी था कि अभी यह बीमारी खत्म नहीं हुई है. हम इससे लड़ाई के लिए पूरी तरह सतर्क हैं. सीएम ने बताया था कि मरीजों की बढ़ती तादाद को देखते हुए अब अस्पतालों के अलावा होटलों को भी सरकार टेकओवर कर रही है, ताकि कोरोना की चपेट में आए लोगों को इलाज मिल सके

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related